श्रीमद भागवत कथा के तीसरे दिन नरसिंह अवतार की दिव्य झांकी ने मोहा मन

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

 

जशपुरनगर :- शहर के श्रीहरि कीर्तन भवन में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का तीसरा दिन शुक्रवार शाम श्रद्धा, भक्ति और भव्य झांकियों के बीच संपन्न हुआ। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरा पंडाल जय श्रीहरि के जयकारों से गूंज उठा।
तीसरे दिन की कथा के जजमान ओमप्रकाश गुप्ता एवं उनकी धर्मपत्नी हेमंती गुप्ता रहे। विधिवत पूजन-अर्चन के साथ कथा का शुभारंभ हुआ।
वृंदावन से पधारे कथावाचक करुणा शंकर महाराज ने भगवान नरसिंह अवतार, भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति तथा हिरण्यकश्यप वध की कथा का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने बताया कि सच्ची भक्ति के आगे अहंकार और अत्याचार का अंत निश्चित है। कथा के दौरान श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।
झांकी ने बांधा समां
कथा के विशेष आकर्षण के रूप में वृंदावन से पधारे कौशल जी महाराज के मार्गदर्शन में भगवान नरसिंह, भक्त प्रह्लाद एवं हिरण्यकश्यप वध की भव्य झांकी प्रस्तुत की गई। आकर्षक सजावट, प्रकाश व्यवस्था और सजीव प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। झांकी के साथ आचार्य श्री की कथा प्रस्तुति ने वातावरण को और भी भक्तिमय बना दिया।
कौशल जी महाराज ने बताया कि चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की झांकी और भी भव्य एवं आकर्षक रूप में प्रस्तुत की जाएगी, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया।

*भजनों पर झूमे श्रद्धालु*

कथा के दौरान संगीतमय भजनों और कीर्तन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। महिलाओं की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही, जिनकी भक्ति और श्रद्धा ने आयोजन को और भी पावन बना दिया।
कथा के समापन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया, जिसे आयोजन समिति के सदस्यों व स्वयंसेवकों ने सेवा भाव के साथ संपन्न कराया।
उल्लेखनीय है कि यह सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा 10 फरवरी तक प्रतिदिन शाम 6 बजे से 9 बजे तक श्रीहरि कीर्तन भवन में जारी रहेगी। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील नगरवासियों से की है।

The Prime News
Author: The Prime News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!