Advertisements

ऑपरेशन अंकुश की बड़ी सफलता — दुष्कर्म के फरार आरोपी को गोवा से गिरफ्तार कर लाई जशपुर पुलिस, न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

जशपुर। महिलाओं व नाबालिक बच्चों के विरुद्ध अपराधों में संलिप्त फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन अंकुश के तहत जशपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना बागबहार क्षेत्र में नाबालिक बालिका से दुष्कर्म के गंभीर मामले में महीनों से फरार चल रहा आरोपी मिलराम तिर्की (उम्र 52 वर्ष, निवासी बागबहार क्षेत्र) को पुलिस ने गोवा राज्य से गिरफ्तार कर जशपुर लाकर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

दिनांक 06 अक्टूबर 2025 को थाना बागबहार क्षेत्रांतर्गत एक 17 वर्षीय नाबालिक बालिका के पिता ने थाना बागबहार में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में उल्लेख था कि रिपोर्ट दर्ज कराने से 4–5 दिन पूर्व पीड़िता की चाची ने परिजनों को बताया कि बेटी को मासिक धर्म नहीं आ रहा है। जब इस पर घर में पूछताछ की गई तो बालिका रोते हुए बोली कि गांव का ही मिलराम तिर्की लंबे समय से उसे डरा-धमकाकर जंगल में बकरी चराने के दौरान उसके साथ जबरन दुष्कर्म करता रहा।

बालिका इस घटना को लोक-लाज और भय के कारण किसी को नहीं बता पा रही थी, लेकिन गर्भवती होने पर मामला उजागर हो गया। प्रकरण की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी के विरुद्ध — बीएनएस की धारा 64 (1) पॉक्सो एक्ट की धारा 4
के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। साथ ही नाबालिक का डॉक्टरी परीक्षण (मेडिकल मुलाहिजा) भी तत्काल कराया गया।

घटना के बाद आरोपी मिलराम तिर्की अपने घर से फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी, लेकिन आरोपी लगातार स्थान बदलने के कारण पुलिस को चकमा देता रहा। जशपुर पुलिस लगातार टेक्निकल सर्विलांस, मुखबिर तंत्र और नेटवर्क डायरी की सहायता से आरोपी की गतिविधियों का पता लगाने में जुटी हुई थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी गोवा राज्य के थाना फातोड़ा क्षेत्र में मझगांव बस स्टैंड के पास स्थित एक रेस्टोरेंट में वेटर का काम कर रहा है।

एसएसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने गोवा में दबिश दे पकड़ा

सूचना की पुष्टि होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के निर्देश पर तुरंत एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई और उसे गोवा रवाना किया गया।पुलिस टीम ने गोवा पहुंचकर बताए गए रेस्टोरेंट में दबिश दी तथा आरोपी मिलराम तिर्की को हिरासत में लिया। दस्तावेजी कार्यवाही के बाद उसे जशपुर मैदान न्यायालय के लिए लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया तथा पर्याप्त सबूत मिलने पर पुलिस ने उसे विधिवत रूप से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा थाना बागबहार क्षेत्र के नाबालिक से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को जशपुर पुलिस ने गोवा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। महिलाओं और बच्चों से सम्बंधित अपराधों में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। ऑपरेशन अंकुश अनवरत जारी है और आगे भी इसी कठोरता के साथ जारी रहेगा।”

 

गिरफ्तारी में पुलिस की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका

आरोपी की तलाश, टेक्निकल विश्लेषण, गोवा रवाना होकर गिरफ्तारी और संपूर्ण विधिक कार्रवाई में —
▪ निरीक्षक अशोक कुमार शर्मा — थाना प्रभारी बागबहार
▪ सहायक उप निरीक्षक नारायण साहू
▪ आरक्षक पवन पैंकरा
▪ आरक्षक अभय खेस
▪ आरक्षक घनश्याम प्रजापति
की उल्लेखनीय भूमिका रही।

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!