Advertisements

पागल आशिक ने किया प्यार का इजहार,प्रेमिका ने कहा ना,तो आशिक ने कर दी ऐसाी घटना?

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

गुमला द प्राइम न्यूज नेटवर्क। युवती द्वारा प्रेम प्रस्ताव ठुकराएं जाने से गुस्से में आए आशिक ने अपनी प्रेमिका और उसकी मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर,दिया। हमले में मां और बेटी गंभीर रूप से घायल हुए है। उन्हें इलाज के लिए गुमला के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला गुमला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोटाम के आश्रित गांव कीत की है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गया हैं जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। गुमला के कीता गांव निवासी पुन्नू उरांव अपने ही गांव की सीमा कुमारी (18 वर्ष) से प्यार करता है. पुन्नू ने अपने प्यार का इजहार सीमा से किया है. परंतु सीमा ने पुन्नू के प्यार को ठुकरा दी. सीमा ने पुन्नू को कही थी कि वह उससे प्यार नहीं करती. अपने घर की मर्जी से ही कहीं शादी करेगी. इसी आवेश में आकर मंगलवार को पुन्नू टांगी लेकर सीमा के घर पहुंच गया. पुन्नू ने सीमा से पूछा कि तुम मुझसे प्यार करती हो या नहीं. जब सीमा ने इंकार कर दी तो पुन्नू ने उसके चेहरे पर टांगी से वार कर दिया. जिससे सीमा के चेहरा में कट गया है. बेटी सीमा पर हमला होता देख जब मां बिसनी देवी (42) बचाने आयी तो पुन्नू ने उसपर भी टांगी से हमला कर दिया. जिससे मां बेटी घायल होकर जमीन पर गिर पड़े. घटना को अंजाम देने के बाद पुन्नू फरार हो गया। गुमला थाना के थानेदार मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित लोगों का ब्यान लेकर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है. पुलिस शीघ्र आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!