Advertisements

कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे को पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने दी बधाई।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए हैं। खड़गे को अध्यक्ष बनने पर बधाई देने का सिलसिला जारी है। इस बीच छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को जीत की बधाई देने पहुंचे।

मोहन मरकाम नई दिल्ली में खड़गे से मिलकर उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। उनके साथ संगठन प्रभारी अमरजीत चावला,युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुबोध हरीतवाल भी थे।
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच मुकाबला हुआ। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए 17 अक्टूबर को मतदान हुआ था। जिसमें 9,915 में से 9,500 से ज्यादा डेलिगेट्स ने वोट किया था। आज चुनाव के हुए मतगणना में मल्लिकार्जुन खड़गे को 7897 वोट मिले। वही शशि थरूर को 1072 वोट मिले हैं। मलिकार्जुन खड़गे ने एक तरफा बहुमत हासिल कर कांग्रेस के नए अध्यक्ष बन गए हैं।

बता दें कि 24 साल बाद पहली बार ऐसा हुआ कि कांग्रेस पार्टी को गांधी परिवार से बाहर का अध्यक्ष मिला है। इससे पहले सीताराम केसरी गैर गांधी अध्यक्ष रहे थे। कांग्रेस के 137 साल के इतिहास में अध्यक्ष पद के लिए 6वीं बार चुनाव हुए।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!