जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : – लोदाम चौकी पुलिस ने मालवाहक पिकअप चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है आप को बता दे मामले में पुलिस ने पूर्व में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
घटना के संबंध में लोदाम चोको प्रभारी टेकराम सारथी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस चौकी लोदाम में दिनांक 30 जून को प्रार्थी लक्ष्मण सिंह पिता महेश सिंह निवासी पोड़ी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 30 जून की रात्रि में पिकअप वाहन क्र. जे.एच./01/ए.आर./5041 को घर के सामने खड़ा कर सो गया था, रात्रि करीबन साढ़े 12 बजे से सुबह 05 बजे के मध्य उक्त पिकअप वाहन को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण के आरोपियों की सघन पता-तलाश की जा रही थी, पता-तलाश दौरान प्रकरण के आरोपी अमजद आलम पिता जबीर उम्र 25 वर्ष निवासी परसा तेतरटोली को दिनांक 16 जुलाई को पिकअप वाहन एवं घटना में प्रयुक्त अल्टो वाहन को जप्त कर रिमाण्ड पर भेजा गया है, साथ ही प्रकरण के अन्य सहयोगी आरोपी दानिश अंसारी उर्फ दानिष महताब पिता इजराईल उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम सिसई (झारखंड) को लगातार दबिश देकर दिनांक 23 जुलाई को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
उक्त विवेचना कार्यवाही करने एवं आरोपी की गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी लोदाम स.उ.नि. टेकराम सारथी, प्र.आर. 47 भुनेष्वर भगत, आर. 606 पंकज तिर्की, आर. 769 जशवंत मिंज का सराहनीय योगदान रहा।




