द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क आस्ता । जशपुर जिले की आस्ता पुलिस ने जादू टोना का आरोप लगा कर महिला से मारपीट एवं गाली गलौज साथ ही जान से मारने की धामी देने के मामले में एक महिला सहिय 3 लोगों को गिरफ्तार किया है,पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तीनों आरोपी महिला को जान टोनही डायन बता कर जान से मारने की धमकी दिया करते थे।
घटना के संबंध में आस्ता थाना प्रभारी दुख राम भगत ने द प्राइम न्यूज़ को बताया कि 28 वर्षीय महिला ने थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि दिनांक 26 जून से लेकर 26 जुलाई के के बीच लगातर आरोपी सुगेन्दर राम , जनार्दन राम एवं सुशीला बाई निवासी ग्राम हर्राडीपा द्वारा पीड़िता को गंदी – गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ में टांगी लेकर डाईन – टोनही कहते है जिसकी लिखित शिकायत की है।
उन्होंने बताया कि पीड़िता शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध थाना आस्ता में धारा 294 , 506 , 34 भा.द.वि. एवं टोनही प्रताड़ना अधि . 2005 की धारा 5 , 6 के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
विवेचना दौरान आरोपियों के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से आसूचना तंत्र को मजबूत कर प्रकरण के आरोपीगण सुगेन्दर राम , जनार्दन राम एवं सुशीला बाई सभी निवासी ग्राम हर्राडीपा थाना आस्ता को दिनांक 27 जुलाई को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।
विवेचना कार्यवाही एवं आरोपीगणों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी आस्ता उ . नि दुख राम भगत , स.उ.नि. रघु साय पैंकरा , आर . 458 विनोद खलखो , आर . 754 हरिनंदन साय , म.आर. नीलम खलखो , सहायक आर . 05 सुमन टोप्पो की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।




