Advertisements

नया बस स्टैण्ड में गांजा बेचने पहुंचे तस्कर को पुलिस ने दबोचा,मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

सूरजपुर। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सूरजपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। थाना सूरजपुर पुलिस ने नया बस स्टैण्ड क्षेत्र में गांजा बेचने की फिराक में घूम रहे एक व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी के पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ, जिसकी बाजार में कीमत 40 हजार रुपये बताई जा रही है।

मामला 19-20 मई 2025 की दरम्यानी रात का है, जब सूरजपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति नया बस स्टैण्ड क्षेत्र में संदिग्ध हालत में गांजा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी विमलेश दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी शिव कुमार साहू (पिता – राजसजीवन साहू, उम्र – 45 वर्ष, निवासी ग्राम सोनपुर, थाना सूरजपुर) को धर दबोचा।

तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 1 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर ही मादक पदार्थ को जप्त कर लिया और आरोपी के खिलाफ धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर द्वारा जिले के समस्त थाना व चौकी प्रभारियों को नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इस दिशा में यह कार्रवाई अहम मानी जा रही है।

पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा, ताकि जिले को नशामुक्त बनाया जा सके।
कार्रवाई में थाना प्रभारी विमलेश दुबे और उनकी टीम की भूमिका सराहनीय रही।

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!