जिले भर में पुलिस की कॉम्बिंग, संदिग्ध व्यक्ति सहित 200 से अधिक वाहनों की हुई जाँच,निगरानीशुदा गुड़ा बदमाश, फरार वारंटी,आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की भी रात भर चली चौकिंग,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जिले भर में पुलिस की कॉम्बिंग, संदिग्ध व्यक्ति सहित 200 से अधिक वाहनों की हुई जाँच,निगरानीशुदा गुड़ा बदमाश, फरार वारंटी,आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की भी रात भर चली चौकिंग,
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह के निर्देशानुसार जिले में की गई कांबिंग गस्त।

जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ थाना चौकी प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में की कॉम्बिंग गश्त।

जिले में अपराधों की रोकथाम, कानून व्यवस्था सुनश्चित करने के उद्येश्य से मुंगेली पुलिस द्वारा की जा रही है कॉम्बिंग गश्त।

गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्ति एवं संदिग्ध वस्तुओं की ,जांच की गई, 200 से अधिक वाहनों की, की गई सघन चेकिंग।

जिले में अपराधों की रोकथाम एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्येश्य से 21 नवम्बर की रात्रि जिले के समस्त थाना/चौकी क्षेत्रांतर्गत कॉम्बिंग गश्त की गई है। कॉम्बिंग गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्ति एवम संदिग्ध वस्तुओं की जांच के लिये वाहनों की सघन चेकिंग की गई साथ ही निगरानीशुदा बदमाश, फरार वारंटी, आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की चौकिंग भी की गई। कॉम्बिंग गश्त के लिये सभी थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में चेकिंग र्प्वाइंट बनाया गया। जिसमें थाना मुंगेली द्वारा पड़ाव चौक में चेकिंग प्वाईंट बनाया गया। इसी प्रकार थाना जरहागांव द्वारा बरेला, थाना फास्टरपुर द्वारा सेतगंगा तिराहा, थाना पथरिया द्वारा पथरिया रेस्ट हाउस तिराहा, थाना सरगांव द्वारा पथरिया मोड़, बावली, सल्फारोड, थाना लोरमी द्वारा मुंगेली चौक, थाना लालपुर द्वारा बंधवा, कंतेली, चंदली, चौकी चिल्फी द्वारा चिल्फी, चौकी खुड़िया द्वारा ग्राम कंसरी, दरवाजा, नाकापारा, बाजारपारा में चेकिंग प्वाईट लगाकर वाहनों की सघन चेकिंग की गई।

कॉम्बिंग गश्त के दौरान 200 से अधिक वाहनों की चेकिंग की गई। गश्त के दौरान सभी राजपत्रित अधिकारी भी अपने-अपने थाना क्षेत्र में सम्मिलित रहे। जिसमें थाना मुंगेली क्षेत्र में उप पुलिस अधीक्षक एस.आर.धृतलहरे, थाना पथरिया एवं सरगांव क्षेत्र में उप पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटिल, लोरमी क्षेत्र में उप पुलिस अधीक्षक माधुरी धिरही एवं जरहागांव क्षेत्र में उप पुलिस अधीक्षक साधना सिंह उपस्थित रहीं।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!