Advertisements

CG CRIME : देशी शराब बेचते दो आरोपी गिरफ्तार,आरोपीयो के कब्जे से देशी शराब जप्त, 13 जुआरियों के विरुद्ध भी हुई कार्यवाही,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

अवैध गतिविधियों पर जिला पुलिस मुंगेली की कार्यवाही।

अवैध रूप से देशी शराब बिक्री करने वाले 02 आरोपियों अनुप गुप्ता एवं अनिल यादवके विरूद्ध की गई आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही,

आरोपियों के कब्जे से 9.5 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब किया गया जप्त,

जुआ खेल रहे 13 आरोपियों के विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।

जिले में अवैध गतिविधियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना जरहागांव द्वारा मुखबिरों की सूचना से अवैध रूप से देशी शराब बिक्री करते हुए मल्हापारा में आरोपी अनुप गुप्ता के कब्जे से 6.8 लीटर अवैध देशी शराब जप्त कर आरोपी के विरूद्ध 34-2 आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। इसी प्रकार चौकी चिल्फी द्वारा ग्राम खपरीकला में दबिश देकर आरोपी अनिल यादव के कब्जे से 2.7 लीटर अवैध देशी शराब जप्त कर आरोपी के विरूद्ध 34-1क आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

जिले भर में पुलिस की कॉम्बिंग, संदिग्ध व्यक्ति सहित 200 से अधिक वाहनों की हुई जाँच,निगरानीशुदा गुड़ा बदमाश, फरार वारंटी,आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की भी रात भर चली चौकिंग,

इसी प्रकार जिले में अलग-अलग स्थानों में जुआ खेल रहे आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है। जिसमें थाना लोरमी द्वारा गोड़खाम्ही में दबिश देकर आरोपी रितेश डाहिरे एवं 02 अन्य से जप्त राशि 1030/- रूपये, आरोपी सदेश ठाकुर एवं 02 अन्य से जप्त राशि 1160/- रूपये, आरोपी अरविंद वैष्णव एवं 02 अन्य से जप्त राशि 1050/- रूपये, थाना पथरिया द्वारा ग्राम चोरभठ्ठी में दबिश देकर आरोपी प्रहलाद भार्गव एवं 03 अन्य से राशि 1750/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

Big Breaking cg : भीषण सड़क हादसा, कार के उड़े परखच्चे, दो लोगों की घटनास्थल पर ही हो गई दर्दनाक मौत, दो की हालत गंभीर,

Child safety week : पुलिस के बज्जर मुंगेली अभियान के तहत बच्चों को कराया गया कानन पेण्डारी का भ्रमण,सप्ताह भर चलाया गया,बाल सुरक्षा एवं बाल अधिकारों पर विशेष जागरूकता अभियान, सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए आयोजित बच्चों को किया गया पुरूस्कृत,,

CG CRIME :  चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करने में पामगढ पुलिस को मिली सफलता,मामले में सम्मिलित 3 विधि से संघर्षरत बालकों के विरुद्ध जे.जे. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही,

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री सहित यूनिसेफ ने की मुंगेली पुलिस अधीक्षक की अभिनव पहल की सराहना, टि्वटर पर किया शेयर, वंदना बनी थी एक दिन की पुलिस कप्तान,,,

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!