Advertisements

Police : जिले की पुलिस सीखा रही बच्चों को यातायात नियम,फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के माध्यम से भी यातायात संकेतो की दी जा रही जानकारी, स्कूलों सहित सार्वजनिक स्थानों, हाट बाजारों में भी कर रही यातायात नियमो के प्रति जागरूक,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जिला पुलिस मुंगेली द्वारा चलाया जा रहा है यातायात जागरुकता कार्यक्रम।

विभिन्न स्कूलों,सार्वजनिक स्थानों, हाट बाजारों में जाकर दी जा रही है यातायात नियमो की जानकारी। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के माध्यम से भी यातायात संकेतो की दी गई जानकारी

यातायात संकेतक,सिग्नल ,सड़क पर चलने के नियम, लाइसैंस, बीमा ,हेलमेट की उपयोगिता इत्यादि के संबंध जानकारी देकर लोगों को जागरूक करने का किया जा रहा है प्रयास।

जिला पुलिस बल मुंगेली द्वारा यातायात नियमो के प्रति जागरुक करने हेतु लगातार कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। जिसके तहत यातायात शाखा द्वारा विभिन्न स्कूलों/कॉलेजों, सार्वजनिक स्थानों, हाट बाजारों में जाकर यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है।

CG CRIME : देशी शराब बेचते दो आरोपी गिरफ्तार,आरोपीयो के कब्जे से देशी शराब जप्त, 13 जुआरियों के विरुद्ध भी हुई कार्यवाही,

इसी क्रम मे यातायात शाखा मुंगेली द्वारा शासकीय हाई स्कूल बांकी, शहीद धनंजय सिंह उच्चतर माध्यमि शाला पण्डरभठ्ठा, शासकीय हाई स्कूल निरजाम में जाकर बच्चों को यातायात संकेतक, लाल , हरा, पीला सिग्नल की जानकारी ,दिशा ज्ञान, सड़क पर चलने के नियम ,तीन सवारी वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने , मोबाईल का उपयोग न करने, नाबालिगो को वाहन न चलाने, तेज रफ्तार से वाहन न चलाने, शराब पीकर वाहन न चलाने, लाईसेंस, बीमा एवं आवश्यक दस्तावेज सदैव अपने पास रखने संबंधी आवश्यक जानकारी देकर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इसी प्रकार बाल सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के अवसर पर दिनांक 19 नवम्बर को थाना लोरमी अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल कोतरी में भी यातायात नियमों की जानकारी दी गई एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में बच्चे के द्वारा यातायात सिग्नल का प्रस्तुतीकरण किया गया।

जिले भर में पुलिस की कॉम्बिंग, संदिग्ध व्यक्ति सहित 200 से अधिक वाहनों की हुई जाँच,निगरानीशुदा गुड़ा बदमाश, फरार वारंटी,आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की भी रात भर चली चौकिंग,

अपील- मुंगेली पुलिस सभी से अपील करती है कि यातायात नियमो के प्रति जागरूक बने एवम यातायात नियमों का पालन करें

Big Breaking cg : भीषण सड़क हादसा, कार के उड़े परखच्चे, दो लोगों की घटनास्थल पर ही हो गई दर्दनाक मौत, दो की हालत गंभीर,

 

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!