पुलिस फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाया विशेष अभियान 2 दिनों में 346 समंस एवं 207 जमानती वारंटियों किये गए तामीली, पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल दिए समंस,जमानती वारंट की तामीली करने के सख्त निर्देश।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

जांजगीर पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के द्वारा जिले के समस्त थाना चौकियों में फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार करने सख्त निर्देश थाना चौकी प्रभारियों को दिए गए हैं इसी कार्यक्रम में पुलिस ने 2 दिनों में विशेष अभियान चलाकर जिले में 346 समंस एवं 207 जमानती वारंटियों की तामीली किया है, लंबे समय से फरार आरोपियों के विरूद्ध माननीय न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया है जिनकी धरपकड़ हेतु जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया था। जिसके तहत् 26 नवम्बर से 28 नवम्बर तक विशेष अभियान चलाया गया जिसमें थाना शिवरीनारायण द्वारा 09 समंस, 08 जमानती वारंट, थाना बिर्रा 04 समंस, 12 जमानती वारंट, थाना बम्हनीडीह 21 समंस, 17 जमानती वारंट, थाना सारागांव 06 समंस, 10 जमानती वारंट, थाना चांपा 25 समंस, 16 जमानती वारंट, थाना जांजगीर 43 समंस, 17 जमानती वारंट, थाना नवागढ़ 7 समंस, 2 जमानती वारंट, थाना पामगढ़ 13 समंस, 08 जमानती वारंट, थाना अकलतरा 10़9 समंस, 75 जमानती वारंट, थाना बलौदा 40 समंस, 23 जमानती वारंट थाना मुलमुला 38 समंस, 08 जमानती वारंट चौकी पंतोरा 19 समंस, 03 जमानती वारंट एवं चौकी नैला में 12 समंस एवं 08 जमानती वारंट की तामीली की गई।

 

इस प्रकार विशेष अभियान के तहत् जिले में 346 समंस एवं 207 जमानती वारंटियों की तामीली की गई।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!