Advertisements

Police : जिला पुलिस द्वारा चलाया जा रहा यातायात जागरुकता कार्यक्रम,स्कूलों कॉलेजों में बच्चों को सिग्नल,लाइसैंस,बीमा,हेलमेट की उपयोगिता सहित यातायात नियमो की दी जा रही जानकारी।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

जिला पुलिस बल मुंगेली द्वारा यातायात नियमो के प्रति जागरुक करने हेतु लगातार कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। जिसके तहत यातायात शाखा द्वारा विभिन्न स्कूलों/कॉलेजों में जाकर यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम मे यातायात शाखा मुंगेली द्वारा शासकीय हाई स्कूल निरजाम, संकुलाल सोनकर एकेडमी स्कूल मुंगेली एवं सुखनंदन महाविद्यालय मुंगेली में जाकर बच्चों को यातायात संकेतक, लाल , हरा, पीला सिग्नल की जानकारी ,दिशा ज्ञान, सड़क पर चलने के नियम ,तीन सवारी वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने , मोबाईल का उपयोग न करने, नाबालिगो को वाहन न चलाने, तेज रफ्तार से वाहन न चलाने, शराब पीकर वाहन न चलाने, लाईसेंस, बीमा एवं आवश्यक दस्तावेज सदैव अपने पास रखने संबंधी आवश्यक जानकारी देकर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

 

अपील- मुंगेली पुलिस सभी से अपील करती है कि यातायात नियमो के प्रति जागरूक बने एवम यातायात नियमों का पालन करें

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!