Advertisements

Police : मंडी ऑपरेटर से मारपीट करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपी दुर्योधन पटेल, संजय यादव के द्वारा मंडी में आकर गुंडागर्दी कर ऑपरेट को गाली गलौज कर मार पिट की घटना को दिया था अंजाम,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : फरसाबहार पुलिस ने मंडी ऑपरेटर के साथ मारपीट कर गुंडागर्दी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया गया है कि प्रार्थी खगेश्वर चक्रेश मंडी आपरेटर थाना फरसाबहार में आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 20.12.2021 को 7.00 बजे फरसाबहार के दुर्योधन पटेल, संजय यादव द्वारा मंडी में आकर तुम दादागिरी करते हो कहते हुए प्रार्थी को गंदी-गंदी गाली देकर जान से मार देंगे कहकर हाथ लाठी से मारपीट किये, प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 60/21 धारा 294, 323, 506, 34, 457 भा. द.वि. कायम कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना दौरान पतासाजी कर प्रकरण के दो आरोपी दुर्योधन पटेल उम्र 42 साल और संजय यादव उम्र 27 साल दोनों निवासी फरसाबहार को आज दिनांक 21.12.2021 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। आरोपियों की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक प्रदीप सिदार, स.उ.नि. रविन्द्र कुर्रे, की विशेष योगदान रहा।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!