Police : यूनिसेफ और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में सायबर सिक्योरिटी एवं जागरूकता के संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में 5 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जशपुर द प्राइम न्यूज़ : यूनिसेफ और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में सायबर सिक्योरिटी एवं जागरूकता के संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में 02 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यशाला के प्रथम दिवस में आज दिनांक 14.09.2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री डी. रविशंकर (भा.पु.से.) एवं सायबर एक्सपर्ट द्वारा पुलिस विभाग के लगभग 50 अधि./कर्मचारियों को सायबर अपराध एवं उसकी विवेचना के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया।

उक्त कार्यशाला में उपस्थित अधि./कर्मचारियों को सायबर अपराध का परिचय देकर ई-मेल से संबंधित अपराध (Spoofing, Phishing, Vishing, Email Bombing and spamming), जॉब फ्रॉड, सायबर अटैक – Website Defancement, Dos/DDOS Attacks, Ransomware, Deep Web & Dark Web के संबंध में जानकारी दिया गया।

सोशल मीडिया से संबंधित अपराध की बारीकियों से जानकारी दिया गया, महिला, बच्चों से संबंधित सायबर अपराध की विवेचना के बारे में बारीकी से बताया गया। सोशल मीडिया के निगरानी एवं केस स्टडी के संबंध में बताते हुये सोशल मीडिया मॉनीटर टूल के बारे में बताया गया। सोशल मीडिया से संबंधित अपराध की विवेचना के संबंध में जो SOPs (Standard Operating Procedures) जारी किये गये है, उसका पालन करने हेतु बताया गया। नोडल अधिकारी से प्राप्त सी.डी.आर. का विष्लेष्ण करने, आई.पी. एड्रेस की ट्रेकिंग के संबंध में जानकारी दिया गया।

फायनेंसियल फ्रॉड के संबंध विस्तारपूर्वक बताकर ऑनलाईन ट्राजेंक्षन, ए.टी.एम. ठगी, वालेट ट्रांसफर, लॉटरी फ्रॉड, जॉब फ्रॉड, लोन फ्रॉड एवं अन्य फ्रॉड से बचाव के तरीके बताकर उनकी विवेचना के संबंध में बताया गया। वर्तमान में विभिन्न प्रकार के नवीन सायबर हो रहें हैं, उन सबके संबंध में चर्चा कर मार्गदर्शन दिया गया।

साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डी. रविशंकर (भा.पु.से.) एवं सायबर एक्सपर्ट सिमोनी प्रसाद, नितिन पाण्डेय द्वारा उपस्थित पुलिस अधि./कर्मचारियों को मार्गदर्शन दिया गया,

The prime news
Author: The prime news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!