राजनीति : बेरोजगारी भत्ता की वायदा खिलाफी के खिलाफ भाजयुमो शुरू करेगी आंदोलन

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर बेरोजगारी भत्ता के मुद्दे पर प्रदेश सरकार और कांग्रेस को घेरने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बड़े आंदोलन करने की घोषणा की है। यह आंदोलन ब्लाक से लेकर प्रदेश स्तर तक चलेगा। 9 अगस्त को मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने के लिए प्रदेश भर से 1 लाख कार्यकर्ता रायपुर में जुटेगें।

जिला भाजपा कार्यालय राधाकांत भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता में इस आंदोलन की रूपरेखा की जानकारी देते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने बताया कि 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बेरोजगारी भत्ता को जनघोषणा पत्र में प्रमुख चुनावी मुद्दा बनाया था। कांग्रेस के इस झांसे में आ कर बेराजगारी भत्ता पाने की उम्मीद में समस्या से जुझ रहे युवा मतदाता और उनके स्वजनों ने कांग्रेस के पक्ष​ में मतदान किया।

लेकिन सत्ता में आते ही कांग्रेस ने बेरोजगारों से छल करते हुए,बेरोजगारी भत्ता के अपने वायदे को भूल चुकी है। लेकिन,भाजपा,कांग्रेस को उसके वायदे को याद कराने और युवाओं को उनका अधिकार दिलाने में लिए बड़ा आंदोलन करने की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होनें बताया कि आंदोलन के तहत ब्लाक,जिला और प्रदेश स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। रोजगार कार्यालय में धरना देने के साथ ही कार्यालय के बोर्ड पर बेरोजगार कार्यालय लिखा जाएगा।

पत्रकार वार्ता में भाजयुमो जशपुर जिला प्रभारी निश्चल प्रताप सिंह, सह प्रभारी सिद्धार्थ शुक्ला, भाजयुमो अध्यक्ष अमन शर्मा , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो नितिन राय,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो विक्रांत सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो यश प्रताप सिंह जुदेव, जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो शौर्य प्रताप सिंह जुदेव ,जिला महामंत्री भाजयुमो अवधेश गुप्ता एवं दीपक गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो गोपाल कश्यप, कन्या शक्ति संयोजिका साधना भगत,कन्या शक्ति संयोजिका नीतू गुप्ता सहित मोर्चा के सभी जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

The prime news
Author: The prime news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!