Advertisements

राजनीति : सेवा पखवाड़ा के तहत सांसद ने ग्रामीण कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर गली मोहल्ले की झाड़ू से की साफ सफाई,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

फरसाबहार। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा मनाये जा रहे “सेवा पखवाड़ा” के तहत भाजपा के मंडल तपकरा के तत्वावधान में स्वच्छता कार्यक्रम अंतर्गत ग्राम अंकिरा में रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय के द्वारा ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर गली मोहल्ले की झाड़ू लगा कर साफ सफाई की। साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया।
रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय ने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने जा रहा है। आत्मनिर्भर भारत के शिल्पकार के जन्मदिन पर हम सब भाजपा के कार्यकर्ता 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा सप्ताह मना रहे है। इस दौरान सेवा के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आज भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के साथ मिल कर गली मोहल्ले में झाड़ू लगाकर साफ सफाई किया गया। सभी कार्यकर्ताओं को मैं बधाई देती हूँ। जो देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छता का संदेश घर घर पहुंचा रहे है। औयर लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित कर रहे है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक भरत साय, कपिलेश्वर सिंह, दिलीप, तेजस्वरी सिंह, राजकुमार सिंह, विनय पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!