प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने शिक्षा राज्य मंत्री को लिखा पत्र,अति पिछड़ी जनजातियो के लिए मांगी यह सुविधा

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर नगर,द प्राइम न्यूज नेट वर्क। भाजपा के प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जु देव ने केंद्रीय शिक्षा (राज्य) मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी को पत्र लिखा है। इसमे उन्होंने प्रदेश की अति पिछड़ी जनजातियो के लिए निशुल्क कोचिंग करने की मांग की है। पत्र में जूदेव ने लिखा है कि केंद्र सरकार के इस पहल से छत्तीसगढ़ में निवास करने वाले पहाड़ी कोरवा,बिरहोर जैसे अति पिछड़ी जनजातियो के गरीब प्रतिभावान छात्रों को सहारा मिल सकेगा,जो गरीबी और जानकारी के अभाव में प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो जाते हैं। सरकार के इस पहल से इन विशेष जनजातियो के शिक्षा स्तर में भी सुधार हो सकेगा। जानकारी के लिए बता दें,दिवंगत दिलीप सिंह जु देव के मंझले बेटे प्रबल प्रताप सिंह जु देव जिले में निवासरत विशेष संरक्षित जनजाति पहाड़ी कोरवा के संरक्षक है। वे इस जनजाति की समस्या और विकास को लेकर मुखर रहें हैं। प्रबल प्रताप के सुझाव पर केंद्र सरकार कोचिंग की पहल करती है तो छत्तीसगढ़ के इन अति पिछड़ी जनजातियो के लिए निश्चित ही एक बड़ी उपलब्धि सबित हो सकेगा।

The prime news
Author: The prime news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!