Advertisements

Prime Breaking : गांजा तस्कर गिरफ्तार, गांजा बेचने को ग्राहक तलास रहा था तस्कर, पुलिस ने 5 किलो से अधिक गांजा सहित मोटर साइकिल की जप्त, जप्त गांजे की कीमत लगभग 52 हजार रुपये…

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : जिले की बागबहार पुलिस ने मोटर सायकल से मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने के मामले में आरोपी नूर सिंह पैंकरा निवासी कोकियाखार को घेराबंदी कर किया गिरफ्तार, घटना के सम्बंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा मिली जानकारी के अनुसार 7 दिसम्बर को थाना प्रभारी बागबहार को मुखबीर से सूचना मिला कि 1 व्यक्ति सोल्ड बजाज प्लेटिना मोटर सायकल के डिक्की में भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा रखा है एवं उक्त गांजा को विक्रय कर खपत करने के लिये ग्राहक की तलाश ग्राम कुकुरभुका थाना बागबहार क्षेत्र में कर रहा है एव सांवाटोली बस्ती की ओर जाने वाला है, इस सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी बागबहार निरीक्षक जनकराम कुर्रे द्वारा स्टॉफ  रवाना होकर ग्राम सांवाटोली जाकर नूर सिंह पैंकरा को घेराबंदी कर दबिश देकर उसके मोटर सायकल की बारीकी से तलाशी लेने पर उसके कब्जे से मादक पदार्थ गांजा वजनी 05 किलो 200 ग्राम कीमती रू. 52000 /- को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। प्रकरण में धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत् कार्यवाही करते हुये घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्त कर *आरोपी नूर सिंह पैंकरा उम्र 34 वर्ष निवासी कोकियाखार चौकी कोतबा थाना बागबहार को दिनांक 07.12.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
प्रकरण की विवेचना कार्यवाही, आरोपी को गिरफ्तार करने एवं मादक पदार्थ जप्त करने में निरीक्षक जनक राम कुर्रे, स.उ.नि. रामनाथ राम, आर.अरविन्द पैंकरा, आर. कमलेष्वर पैंकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!