Advertisements

Prime News Breaking रंगपुर मामले में बडी कार्यवाही, कलेक्टर ने रंगपुर बालक आश्रम के अधीक्षक को शैक्षणिक कार्य हेतु किया कार्यमुक्त,1 इंक्रीमेंट रोकने की अनुशासनात्मक कार्यवाही….  

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने विकास खण्ड-बगीचा के अन्तर्गत संचालित शासकीय बालक आश्रम, रंगपुर के 10 छात्रों द्वारा भेलवां फल से निकलने वाले तेल को हाथों में लगाने की घटना को कलेक्टर रितेश अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए, लापरवाही बरतने वाले आश्रम अधीक्षक संतोष कुमार तिग्गा, सहायक शिक्षक (एल.बी.) को पद से पृथक करते हुए, 1 इंक्रीमेंट रोकने की अनुशासनात्मक कार्यवाही के साथ शैक्षणिक कार्य हेतु विद्यालय भेज दिया गया है।

दिनाँक 05.12.2021 को आश्रम के 10 छात्र, आश्रम परिसर के समीपस्थ भेलवां वृक्ष के फल से निकलने वाले तेल को हाथों में लगा लिये थे। इसकी जानकारी अधीक्षक को होने पर, उनके द्वारा दिनाँक 06.12.2021 को ही समीपस्थ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, कलिया ले जाकर, छात्रों का समुचित उपचार कराया गया है। पुनः आज दिनाँक 10.12.2021 को प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, बगीचा से चिकित्सकीय दल भेजा जाकर, छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। सभी छात्र पूरी तरह स्वस्थ एवं सामान्य हैं। यह कथन सही नहीं है कि प्रशासन द्वारा छात्रों के ईलाज पर ध्यान नहीं दिये जाने के कारण, जड़ी-बूटी से ईलाज कराया जा रहा है।

Breaking Jashpur :  विनायक होम्स एंड रियल स्टेट प्राईवेट लिमिटेड के नाम से संचालित चिटफंड कंपनी के संचालक युवराज मालाकार निवासी इन्दौर (म.प्र.) को जिला जेल बलौदाबाजार से प्रोडक्षन वारंट में प्राप्त कर सिटी कोतवाली जशपुर ने किया गिरफ्तार,

 आश्रम अधीक्षक द्वारा स्वीकार किया गया है कि प्रथम चिकित्सकीय परीक्षण दिनाँक 06.12.2021 को ही किसी भी छात्र के गंभीर पीडि़त होने जैसी कोई बात नहीं थी। 

Prime Breaking : परिवार परामर्ष केन्द्र सिटी कोतवाली जशपुर में सदस्य/काउंसलर की उपस्थिति में बैठक आयोजित,

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!