Advertisements

गोलबाजार चौक में पं दीनदयाल उपाध्याय सभा मंच ध्वज पेडस्टल को तोड़ने का मामला,भाजपा ने खोला मोर्चा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन,कहा नही बना तो होगा उग्र आंदोलन

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

योगेश कुमार साहू 

मुंगेली  गोलबाजार में सड़क चौड़ीकरण करने के दौरान पं दीनदयाल उपाध्याय सभा मंच व प्रथम स्वतंत्रता दिवस के साक्षी गोलबाजार चौक के ध्वज पेडस्टल को तोड़ने से आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ता विधायक पुन्नूलाल मोहले के नेतृत्व में कलेक्टर से मिलकर विरोध दर्ज करा,पं दीनदयाल उपाध्याय सभा मंच पुनः बनाने की मांग तथा नहीं बनने की स्थिति में उग्र आंदोलन की चेतावनी देते हुए ज्ञापन सौंपा।
ज्ञातव्य है कि नवरात्रि, दशहरा व दीपावली त्योहार नजदीक होने के बावजूद नगर के मध्य महावीर स्वामी चौक गोलबाजार से परमेश्वरी चौक तथा इंदिरा चौक बड़ाबाजार तक व्यापारियों के अतिक्रमण प्रशासन द्वारा जेसीबी से तोड़ दिया गया। इस तोड़फोड़ की कार्यवाही को अंजाम देते हुए अतिउत्साह में नगर पालिका व एसडीएम द्वारा वर्षो से स्थापित पं दीनदयाल उपाध्याय सभा मंच जिस पर हुए अनेक विख्यात हस्तियों के कार्यक्रम की साक्षी नगर की जनता है उसे तोड़ दिया गया। भाजपा के पितृ पुरुष पं दीनदयाल उपाध्याय सभामंच को तोड़ने से कार्यकर्ताओं और जनता की भावनाओं को ठेस पहुंची। विधायक पुन्नूलाल मोहले व प्रतिनिधि मंडल ने एक सप्ताह में पुनः उक्त स्थल पर पं दीनदयाल उपाध्याय सभामंच बनाने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। स्वतंत्रता के प्रथम दिवस के साक्षी रहे गोलबाजार चौक के ध्वज पेडस्टल को फिर से बनाने की मांग की। ज्ञातव्य है कि इस स्थान पर वरिष्ठ नागरिक व कांग्रेस जन प्रतिवर्ष 15 अगस्त व 26 जनवरी को ध्वजारोहण करते हैं। इसी तरह छत्तीसगढ़ के शेर के नाम से जाने जाने वाले पूर्व सांसद व विधायक स्व निरंजन प्रसाद केशरवानी बाल वाटिका का स्वरूप बदलकर उसे चौपाटी बनाने पर सख्त एतराज जताते हुए ठेलों को अन्यत्र स्थान आगर नदी के पुराने पुल या अन्य जगह स्थान देने की मांग की। गोलबाजार से चिल्हर सब्जी को नहीं हटाने की मांग की गई क्योंकि ये नगर के मध्य में होने से महिलाओं व बुजुर्गों के लिए भी सुलभ स्थल है।
इसी तरह नगर व मुंगेली क्षेत्र के जर्जर व गड्ढो युक्त सड़कों को दुरुस्त करने की मांग की गई। साथ ही आयुष्मान कार्ड,श्रम कार्ड,राशन कार्ड,आधार कार्ड बनवाने हेतु नागरिकों की सुविधा हेतु केम्प लगाने की मांग कलेक्टर राहुल देव से की गई। इस अवसर पर प्रोटोकॉल अधिकारी नवीन भगत,मेनका प्रधान तथा प्रतिनिधि मंडल में विधायक पुन्नुलाल मोहले,जिलाध्यक्ष शैलेष पाठक,गिरीश शुक्ला,प्रेम आर्य, सुनील पाठक,राणाप्रताप सिंह,मानिकलाल सोनवानी, दीनानाथ केशवानी,प्रदीप , रामशरण यादव,मुकेश रोहरा,सोम वैष्णव,शिवकुमार बंजारे,मनोहर मोहले,भूपेंद्र सिंह,यश गुप्ता, सौरभ बाजपाई,करण ठाकुर,अनिल पात्रे,राजेश्वर सिंह टंडन,घनश्याम यादव,राजा तम्बोली,गजेंद्र साहू,उमाशंकर बघेल आदि उपस्थित थे।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!