Advertisements

झाड़फूंक के बहाने पहुँच गया घर,फिर किशोरी के साथ करने लगा ऐसी हरकत,बिहार में छिपे बैठे आरोपी को पुलिस ने इस तरह किया गिरफ्तार

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर नगर, द प्राइम न्यूज नेटवर्क। झाड़फूंक की आड़ में किशोरी से छेड़छाड़ करने के मामले में फरार आरोपी को पुलिस की टीम ने बिहार में दबिश दे कर गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक थाने में दर्ज कराए गए शिकायत में पीड़िता ने बताया था कि वह अपनी बीमार मां के इलाज के लिए आरोपी मौलाना मोहम्मद अली रजा को लेकर आई थी। आरोपी झाड़फूंक के बहाने उसके घर आने जाने लगा। माता पिता की अनुपस्थिति में आरोपी पीड़िता के पास आ गया और शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ मोबाइल में जबरन फोटो खींचने की कोशिश करते हुए,छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी भाग निकला। पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कुसमुंडा पुलिस ने आरोपी मौलाना अली रजा के खिलाफ धारा 354,506,454,34 और टोनही प्रताड़ना अधिनियम की धारा 6 के तहत अपराध दर्ज किया था। एफआईआर दर्ज होने की सूचना मिलते ही मौलाना फरार हो कर बिहार के बांका जिले के खडीहार में छिपा हुआ था। सूचना पर कुसमुंडा पुलिस ने गुनहगार मौलाना मोहम्मद अली रजा पिता महबूब आलम को बिहार पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर,रिमांड में जेल भेज दिया है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!