Advertisements

धर्म संस्कृति : धर्मनगरी नगरी कोतबा सतिघाट शिवधाम से जगदम्बा बनभौरी माता मंदिर गंझियाडीह 8 किलोमीटर तक विराट ऐतिहासिक पदयात्रा निकाल माता को चढ़ाई 1008 फ़ीट बनारसी चुनरी,,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

कोतबा द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क :  आस्था केंद्र गंझियाडीह दुर्गा मंदिर में मंगलवार को माता को विराट 1008 फीट विशाल चुनरी चढ़ाई गई। इस चुनरी को विशेष रूप से तैयार कर बनारस से लाया गया था। इससे पहले आठ किलोमीटर की शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्घालु माताएं बहने बड़ी संख्या में शामिल हुए। विराट 1008 फीट चुनरी पदयात्रा करते हुए चुनरी लेकर धर्मनगरी कोतबा के सतिघाट शिवधाम से गंझियाडीह पहुंचे। इसके साथ ही बड़ी संख्या में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्घालु भारी संख्या शामिल हुए।

माता की विराट चुनरी यात्रा कोतबा के सतिघाट शिव मंदिर धाम से गंझियाडीह दुर्गा मंदिर तक कुल 8 किलोमीटर की पदयात्रा निकली गई। इस यात्रा का स्वागत करने व माता की चुनरी को स्पर्श करने पूरे रास्ते में भक्त स्वागत करने के लिए खड़े थे। इसके साथ ही रास्ते मे जगह -जगह पर पानी व शर्बत,ठण्डा,आइसक्रीम की व्यवस्था श्रद्घाजलुओं के द्वारा की गई थी। प्रारंभ से ही बड़ी संख्या में श्रद्घालु शामिल हुए थे और रास्ते में श्रद्घालुओं की संख्या बढ़ती गई। चौक, चौराहों से बड़ी संख्या में श्रद्घालु यात्रा में जुड़ते गए। एक ओर जहां पदयात्रा करते हुए श्रद्घालु शामिल हुए।

वहीं विशेष वाहन में एक झांकी भी निकाली गई। झांकी में देवी के रूप में 3 कुंवारी कन्याओं को देखा गया और देवी मां के रूप में कन्याओं का भी श्रद्घालुओं ने नमन कर आशीर्वाद ग्रहण किया। जिसके बाद भक्तों द्वारा 8 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दुर्गा माता को चुनरी अर्पित की गई। माता की चुनरी विशेष रूप से बनारस से मंगाई गई थी।चुनरी यात्रा के लिए भक्तों का जत्था शाम 3 बजे ही धर्मनगरी कोतबा सतिघाट शिव धाम पहुंच गया था। जिसमें कोतबा, गंझियाडीह सहित आसपास के पंचायतों से श्रद्घालु बड़ी संख्या में शामिल हुए। गंझियाडीह से प्रस्थान कर 4 बजे सतिघाट कोतबा से वापस गंझियाडीह दुर्गा मंदिर के लिए भक्ति के रंग में डूबे श्रद्घालु गाजे – बाजे और माता को जयकारे करते हुए निकले। शाम करीब सात बजे चुनरी यात्रा गंझियाडीह मंदिर पहुंची और यहां कार्यक्रम के मार्गदर्शक कमलेश शर्मा गुरुजी आचार्य मनीष कृष्ण शास्त्री व अनुष्ठान में यज्ञाचार्य पं परमानंद शास्त्री काशी लैलूंगा वाले के द्वारा आचार्यत्व में सहगामी पंडित आचार्य जयनारायण शास्त्री ,पं रमाकांत शास्त्री ,पं उपेंद्र सतपथी ,ओर दीपक शुक्ला द्वारा यजमान कार्तिक राम साहू सहित ग्रामवासि भगतगण भारी संख्या में उपस्थिति में विधिवत अनुष्ठान कर माता को चुनरी चढ़ाया गया। इसके साथ ही भजन, कीर्तन में भक्त रमे रहे।

इस अवसर पर गंझियाडीह, जामटोली, महुआडीह, कोल्हेंनझरिया, कोतबा, लैलूंगा,आसपास गांव के सेकड़ो भक्त गण शामिल हुए। पूरी पद यात्रा में तीन थानों के पुलिस बल एसडीपीओ मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में सुरक्षा व्यवस्था में मुश्तैद नजर आया।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!