Advertisements

धर्म संस्कृति : चौबिस गांव से शोभा यात्रा में शामिल होगें रामभक्त श्रद्वालु,भगवा रंग में रंगा शहर,सिर में भगवा पगड़ी पहन कर,शोभा यात्रा का नेतृत्व करेगीं महिलाएं,खास होगा दो साल बाद होने रामनवमी समारोह

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : भगवान श्रीराम की जयंती के अवसर पर रविवार को शहर और इसके आसपास के क्षेत्र से हजारों की संख्या में श्रद्वालु शामिल होगें। कोरोना संकट की वजह से दा साल बाद हो रहे इस आयोजन को भव्य रूप देने के लिए जशपुर राजपरिवार के सदस्य विजय आदित्य सिंह जूदेव की अध्यक्षता में रामनवमीं पूजा समिति के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है।

विजय आदित्य ने बताया कि शहर के आसपास स्थित 24 गांवों को रामनवमीं की शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। इस शोभा यात्रा में भगवा साड़ी और पगड़ी धारण की हुई महिलाओं की बाइक रैली और धुमाल पार्टी विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेगा। शोभा यात्रा में युवा रामभक्त अपने शौर्य और युद्व कौशल का प्रदर्शन भी करेगें। शहर के बस स्टेण्ड के समीप स्थित बजरंग बली मंदिर में इन दिनों समारोह को सफल बनाने के लिए बैठकों को दौर सतत चल रहा है। पूरा शहर भगवा रंग में रंग चुका है। भक्ति संगीत की गूंज से शहर का पूरा महौल राममय हो गया।

 

आयोजन समिति के सदस्य बबला गुप्ता ने बताया कि रामनवमीं पूजा समारोह का शुभारंभ शनिवार की शाम को अखाड़ा पूजा के साथ होगा। यह पूजा पुजारी रवि शंकर मिश्रा की मार्गदर्शन में संपन्न होगा। इसके बाद हर वर्ष की भांति बजरंग बलि मंदिर परिसर से मशाल यात्रा रवाना होगी। यह शोभा यात्रा बस स्टेण्ड,बिरसामुंडा चौक होते हुए कव्वाली मैदान पहुंचेगी। यहां आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद बिरसामुंडा चौक से बनियाटोली होते हुए वापस बजरंग बलि मंदिर परिसर में पहुंच कर समाप्त हो जाएगी। अखाड़ा पूजा में भगवान श्रीराम और हनुमान के ध्वज और शस्त्रों की पूजा की जाती है। इन ध्वजों और शस्त्रों के साथ ही रामनवमीं की शोभा यात्रा निकाली जाती है। इस बार रामनवमीं की शोभा यात्रा में महिलाएं विशेष भूमिका में दिखाई देगीं।

समिति के उपाध्यक्ष राजकुमार साव ने बताया कि भगवा साड़ी और पगड़ी धारण कर महिलाएं रामनवमी की शोभा यात्रा में बाइक में सवार हो कर नेतृत्व करेगीं। उन्होनें बताया कि शोभा यात्रा रविवार को दोपहर 2 बजे बजरंग बली मंदिर से रवाना होगी। शोभा यात्रा महाराजा चौक होते हुए काली मंदिर परिसर में पहुंचेगी। यहां शक्ति मैदान में युवा शौर्य और युद्व कौशल का प्रदर्शन करेगें। यहां से रवाना होकर शोभा यात्रा जिला चिकित्सालय,जिला जेल हो कर भागलपुर रोड होते हुए,बरटोली में स्थित बूढ़ा महादेव मंदिर पहुंचेगी। यहां शोभा यात्रा में शामिल दलों को पुरस्कृत किया जाएगा।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!