Advertisements

आदर्श विद्यालय में प्रवेश हेतु चयन सूची जारी विद्यार्थी 8 मई तक कर सकेंगे प्रवेश, उसके बाद प्रतीक्षा सूची से मिलेगा अवसर

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जशपुर। शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर में नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया के तहत चयन सूची और प्रतीक्षा सूची आज जारी कर दी गई। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, 16 अप्रैल को आयोजित प्रवेश परीक्षा के उपरांत छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर 17 से 24 अप्रैल तक दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई थी। सभी आपत्तियों के निराकरण के बाद अंतिम चयन सूची तैयार कर जारी की गई है।

विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि कक्षा 6वीं में 35, कक्षा 7वीं में 6, कक्षा 8वीं में 3, कक्षा 9वीं में 3 और कक्षा 11वीं में 15 रिक्त सीटों पर चयनित छात्रों के नामों की घोषणा की गई है। चयन और प्रतीक्षा सूची विद्यालय परिसर के साथ-साथ जिले के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में अवलोकन हेतु प्रदर्शित की गई है।

चयनित छात्रों अथवा उनके अभिभावकों से अपेक्षा की गई है कि वे 29 अप्रैल से 8 मई 2025 तक कार्यालयीन समय में आवश्यक दस्तावेजों के साथ विद्यालय में उपस्थित होकर प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण करें। निर्धारित तिथि के बाद यदि कोई सीट रिक्त रहती है तो प्रतीक्षा सूची में सम्मिलित छात्रों को वरीयता क्रम के अनुसार प्रवेश का अवसर प्रदान किया जाएगा।

विद्यालय प्रशासन ने समस्त चयनित अभ्यर्थियों से समय सीमा के भीतर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने का आग्रह किया है, ताकि आगामी सत्र की पढ़ाई निर्धारित समय पर प्रारंभ हो सके।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!