Advertisements

VIDEO: “ऑपरेशन मुस्कान” जशपुर पुलिस ने तीन गुमशुदा बच्चियों को सकुशल परिजनों से मिलाया, एक आरोपिया गिरफ्तार

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

Advertisements

जशपुर जिले में पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत पुलिस ने थाना बगीचा क्षेत्र से दो और थाना नारायणपुर क्षेत्र से एक नाबालिग बच्ची को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बगीचा प्रकरण में एक महिला आरोपिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि नारायणपुर मामले में आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना बगीचा क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रार्थी ने दिनांक 18 अप्रैल 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी दो नाबालिग बेटियां 17 अप्रैल को घर से बिना बताए कहीं चली गई हैं। परिवार द्वारा स्वयं तलाश करने के बाद भी जब उनका पता नहीं चला, तो पुलिस ने गुम इंसान दर्ज कर, बीएनएस की धारा 137(2) के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की।

 

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि बच्चियों ने घटना से पहले एक पड़ोसी के मोबाइल से किसी से संपर्क किया था। साइबर सेल और तकनीकी टीम की मदद से जांच करने पर पता चला कि मोबाइल नंबर पार्वती, निवासी ग्राम रेवापुर, जिला अंबिकापुर का है। पुलिस ने टीम गठित कर लगातार लोकेशन बदल रही आरोपिया पार्वती का पीछा करते हुए आखिरकार 27 अप्रैल को ग्राम धौरपुर, थाना लुण्ड्रा जिला अंबिकापुर से दोनों बच्चियों को सकुशल बरामद कर लिया।

 

पूछताछ में बच्चियों ने बताया कि पारिवारिक कलह के चलते वे पार्वती के बहकावे में आकर उसके साथ चली गई थीं। आरोपिया ने दोनों को नाबालिग होने के बावजूद लेबर कार्य में लगाकर उन्हें छिपाए रखा था। पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य एकत्र कर आरोपिया पार्वती को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

 

वहीं थाना नारायणपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रार्थी ने 26 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी 15 अप्रैल की सुबह दुकान जाने की बात कहकर घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी। परिजनों के प्रयासों और तकनीकी विश्लेषण से पुलिस को पता चला कि बच्ची थाना फरसाबहार क्षेत्र के एक गांव में है।

 

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भोला विश्वकर्मा (उम्र 25 वर्ष) के घर से नाबालिग बच्ची को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। हालांकि आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा तेज कर दी गई है।

शशि मोहन सिंह एसएसपी
शशि मोहन सिंह एसएसपी

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिला व बच्चों के खिलाफ अपराधों को लेकर जशपुर पुलिस अत्यंत संवेदनशील है। ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत लगातार लापता बच्चों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि फरार आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights