जशपुर में भक्ति और श्रद्धा का महासंगम: कीर्तन भवन में विधि-विधान के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, आचार्य करुणा शंकर जी महाराज ने पहले दिन दिया जीवन को दिशा देने वाला आध्यात्मिक संदेश

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

जशपुरनगर :- शहर के कीर्तन भवन में बुधवार की शाम सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। पहले दिन की कथा का वाचन आचार्य करुणा शंकर जी महाराज द्वारा किया गया। कथा प्रारंभ से पूर्व विधिवत पूजा-अर्चना एवं भागवत महापुराण की आरती की गई।

पहले दिन आचार्य करुणा शंकर जी ने श्रीमद्भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भागवत कथा केवल कथा नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला आध्यात्मिक मार्ग है। उन्होंने भक्त प्रह्लाद, ध्रुव चरित्र और भक्ति के मूल सिद्धांतों का संक्षिप्त वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति, सेवा और सदाचार का संदेश दिया।
कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। संपूर्ण वातावरण भक्ति-मय हो गया। कथा के दौरान भजन-कीर्तन से कीर्तन भवन गूंज उठा। आयोजन समिति ने बताया कि यह श्रीमद्भागवत कथा के साथ झांकी प्रदर्शन प्रतिदिन शाम 6:30 से 9:30 तक आयोजित की जाएगी.

The Prime News
Author: The Prime News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!