Advertisements

स्टील की चमक दिखा,सोना झटक कर ले उड़ी शातिर महिला

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

बिलासपुर, द प्राइम न्यूज नेटवर्क। स्टील बर्तन की चमक दिखा कर,शातिर महिला सोने का हार लेकर फरार हो गई। ठगी की यह घटना छत्तीसगढ़ के बिलापुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस को दी गई तहरीर में वार्ड क्रमांक 5 की निवासी अंजली लहरे ने बताया है कि घटना दिनांक 1 अगस्त की दोपहर तकरीबन 12 बजे एक अज्ञात महिला घर आई। महिला ने पुराने बर्तन को साफ कर नया बनाने का दावा किया। महिला के झांसे में आ कर प्रार्थिया ने एक पुराना स्टील का बर्तन ला कर दिया। चंद मिनटों में शातिर महिला ने स्टील के बर्तन को साफ कर चमका दिया। स्टील की चमक दिखाने के बाद अज्ञात महिला ने सोने के पुराने गहने को चमकाने का दावा किया। झांसे में आकर पीड़िता ने गले से सोने का हार निकाल कर दे दिया। हार के हाथ मे आते ही महिला ने सफाई करने के लिए एक कटोरी पानी मांगी। जैसे ही अंजली,पानी लेने के लिए घर के अंदर गई,शातिर महिला सोने का हार और स्टील बर्तन लेकर रफूचक्कर हो गई। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए,तख्तपुर पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!