Advertisements

सोशल मीडिया दोस्ती बनी जाल: युवती की अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, झारखंड से पत्थलगांव पहुंचा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

जशपुर :- सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोस्ती ने एक युवती की जिंदगी में भय, बदनामी और मानसिक प्रताड़ना का दौर ला दिया। फेसबुक पर दोस्ती के बाद भरोसे का फ़ायदा उठाकर युवती की अश्लील वीडियो बनाने और बाद में उसे वायरल करने वाले युवक को जशपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान विकास नोनिया (उम्र 22 वर्ष, निवासी झारखंड) के रूप में हुई है।

मामला थाना बागबहार क्षेत्र का है। 23 वर्षीय पीड़ित युवती ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वर्ष 2021 में फेसबुक पर आरोपी विकास की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। रिक्वेस्ट स्वीकार करने के बाद दोनों के बीच चैटिंग शुरू हुई और धीरे-धीरे घनिष्ठ संबंध बन गए। इसी दौरान आरोपी ने वीडियो कॉलिंग के माध्यम से युवती को झांसा देकर उसका अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

मोबाइल पर बातचीत का सिलसिला जारी रहा और 26 फरवरी 2024 को आरोपी ने युवती को रायपुर बुलाया, साथ ही धमकी दी कि नहीं आने पर उसकी अश्लील वीडियो को वायरल कर देगा। डर के कारण युवती रायपुर पहुंची, जहां से आरोपी उसे बस में बैठाकर झारखंड स्थित अपने घर ले गया। पीड़िता लगभग तीन दिनों तक आरोपी के घर पर रही।

इसी दौरान युवती को उसकी बड़ी बहन का फोन आया कि नानी की तबीयत खराब है। इस बहाने से युवती आरोपी के चंगुल से छूटकर अपने गृह ग्राम (थाना बागबहार क्षेत्र) वापस लौट आई। इसके बाद आरोपी बार-बार कॉल कर अपने घर आने का दबाव बनाता रहा, लेकिन युवती ने बात करना बंद कर दिया। गुस्से और बदले की नीयत से आरोपी ने युवती के नाम से फेक आईडी बनाकर अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर और परिजनों तक वायरल कर दिया।

 

शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी विकास नोनिया के विरुद्ध भादवि की धारा 354(घ), 509(ख) तथा BNS की धारा 78, 79 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की। विवेचना के दौरान सूचना मिली कि आरोपी युवती से मिलने पत्थलगांव पहुंचा हुआ है। इस पर बागबहार पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया और उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जप्त कर लिया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा महिलाओं से संबंधित अपराधों पर जशपुर पुलिस बेहद संवेदनशील है। युवती की अश्लील वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।”

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights