फरसाबहार। द प्राइम न्यूज नेटवर्क। रोहित यादव की रिपोर्ट। कोरोना के तीसरी लहर के मंडरा रहे खतरे के बीच,जिले के फरसाबहार ब्लाक से डरा देने वाली तस्वीरें सामने आ रही है। लापरवाही की सारी हदें पार करते हुए यहां के एक सरकारी स्कूल के कैम्पस में रथयात्रा मेला का आयोजन कर दिया गया।
दिनभर इस मेले में जुटी हजारों की भीड़ से जिम्मेदार आला अधिकारी पूरी तरह से अंजान रहें। छत्तीसगढ़ और ओडिसा की अंर्तराज्यी सीमा पर स्थित इस गांव में मेला में जुटी भीड़ से कोरोना संक्रमण का हालात किस कदर बिगड़ सकता है,इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। हालांकि,शिकायत मिलने पर तुमला पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर,मेला को बंद कराने की नाकाम कोशिश की।

जानकारी के लिए बता दें कि जिले में कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन इन दिनों मास्क के उपयोग को लेकर सख्ती बरत रहा हैं जिला प्रशासन भी लगातार बैठक कर स्थिति की समीक्षा करते हुए,कोविड प्रोटोकाल के पालन पर जोर देते हुए,एडवाइजरी जारी कर रहा है।

लेकिन,जिले में प्रशासनिक अमला,आला अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने के लिए कितना गंभीर है,इसे फरसाबहार ब्लाक के ग्राम पंचायत भेलवा के आश्रित ग्राम फिटींगटोली के शासकीय प्राथमिक शाला का है। आयोजित मेले में इस पंचायत के साथ आसपास के गांव से भारी संख्या में ग्रामीण जुटे हुए थे।
मामले की सूचना आपके माध्यम से मिली है,जांच कर,कार्रवाई की जाएगी।
चेतन साहू,एसडीएम,फरसाबहार
स्कूल कैम्पस में मेला आयोजित करने की मुझे पूर्व सूचना नही दी गई थी। सम्बन्धितों को नोटिस जारी कर,जवाब मांगा जाएगा।
सीआर भगत,बीईओ,जशपुर।




