जशपुर की शांत फिजा मैं जहर घोलने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाही, चाहे वह कोई भी हो, विधायक ने कलेक्टर एसपी से बात कर जल्द न्यायिक जांच कर कार्रवाही की मांग,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जशपुरनगर:- जिला मुख्यालय जशपुर में आयोजित आदिवासी एकता परिषद के संयुक्त अधिवेशन में दिए गए आपत्तिजनक बयान को जशपुर विधायक विनय भगत ने दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है साथ ही उन्होंने कहा है कि जशपुर शांति और साम्प्रदायिक सौहार्द्र का प्रतिक है। यहां सभी धर्म,समाज और वर्ग के लोग आपस में मिल जुल कर रहते आए हैं। और यहां कोई बाहरी आदमी आकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के साथ साथ महामहिम राष्ट्रपति एवं सुप्रीम कोर्ट एवं धार्मिक भड़काऊ भाषण दिया है जो निंदनीय है। असमाजिक तत्वों द्वारा यहां जहर घोला जा रहा है जो सरासर गलत है हम जशपुर को अशांति नही होने देंगे जो भी इस तरह की भड़काऊ भाषण एवं लोगों के भावनाओं के साथ खिलवाड़ करेगा उसे सबक सिखाने के लिए हमारी सरकार ततपर है। जशपुर विधायक विनय भगत ने सोशल मीडिया में पोस्ट करते हुए लिखा है——

मैं बाहर में हूँ और मुझे सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला है कि जशपुर में अशांति फैलाया जा रहा है। मैं बता दूं कि शांत फिजा जशपुर में जहर घोलने वालों को कभी हम माफ नही करेंगे। यहाँ के लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने वाले महाराष्ट्र के प्रेम कुमार डेकाम पर कड़ी कार्रवाही हो। इस विषय पर कलेक्टर जशपुर एवं एसपी से बात हुई है मैने जल्द न्यायिक जांच कर कड़ी कार्रवाही करने की बात कही है।

भगवान,महान पुरुषों, या किसी भी समाज, राष्ट्रपति एवं सुप्रीम कोर्ट के विषय में विवादित टिप्पणी करना दुखद है मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूँ।

The prime news
Author: The prime news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!