Advertisements

मवेशी तस्करों पर सूरजपुर पुलिस का कड़ा प्रहार, 90 हजार के 3 भैंसों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार,अम्बिकापुर से झारखंड की ओर हो रहा था क्रूरता से पशु परिवहन, धरमपुर में पुलिस ने की घेराबंदी

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

सूरजपुर, |
जिले में मवेशी तस्करी के खिलाफ सूरजपुर पुलिस की सख्त कार्यवाही लगातार जारी है। डीआईजी एवं एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रतापपुर पुलिस ने रविवार को बड़ी सफलता हासिल की। अम्बिकापुर से झारखंड की ओर क्रूरतापूर्वक ले जाए जा रहे तीन भैंसों को पिकअप वाहन सहित जब्त किया गया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

मुखबिर की सूचना पर धरमपुर में घेराबंदी
दिनांक 15 जून को थाना प्रतापपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में तीन भैंसों को अम्बिकापुर से झारखंड की ओर क्रूरतापूर्वक ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम धरमपुर में घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका। वाहन की तलाशी में तीन रास भैंसों को ठूंस-ठूंसकर लादे हुए पाया गया, जिनके परिवहन में पशु क्रूरता साफ नजर आ रही थी।

न दस्तावेज, न अनुमति — सीधे झारखंड ले जा रहे थे पशु
पुलिस ने वाहन में सवार दो व्यक्तियों से भैंसों की खरीदी, बिक्री एवं परिवहन से संबंधित दस्तावेज मांगे, लेकिन वे कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे भैंसों को लुंड्रा से लोड कर झारखंड में बिक्री करने जा रहे थे।

3 भैंस, पिकअप वाहन जब्त, दोनों आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मौके से तीन भैंस (अनुमानित कीमत ₹90,000) और पशु परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है। इस मामले में आरोपियों मोहम्मद रमजान पिता पीर मोहम्मद (28 वर्ष) एवं मोहम्मद हुसैन पिता स्व. दिल मोहम्मद (52 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम पहिया, थाना चंदौरा को गिरफ्तार किया गया है।

कानूनी कार्रवाई जारी
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11(1)(घ) एवं छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस टीम रही सक्रिय
पूरे मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो एवं एसडीओपी प्रतापपुर सौरभ उईके के निर्देशन में थाना प्रभारी प्रतापपुर अमित कौशिक, एएसआई कुसुमकांता लकड़ा, आरक्षक जयप्रकाश पन्ना, सत्य नारायण, निशांत टोप्पो, सैनिक दिलबर सांडिल्य और अजय की विशेष भूमिका रही।

पुलिस का सख्त संदेश
एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने कहा है कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पशु तस्करी में संलिप्त लोगों पर कठोरतम कार्रवाई जारी रहेगी।

 

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights