Advertisements

इंस्टाग्राम पर अश्लील पोस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, महिला और नाबालिग की छवि से की गई थी छेड़छाड़, प्रतापपुर पुलिस की तकनीकी जांच से खुला मामला,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

,

सूरजपुर। सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर महिलाओं की छवि को ठेस पहुंचाने वाले आरोपी को सूरजपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रतापपुर अंतर्गत एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 3 मार्च 2025 को किसी अज्ञात मोबाइल धारक ने उसकी पत्नी और नाबालिग पुत्री की तस्वीरों को अश्लील गानों और शब्दों के साथ इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है।

शिकायत पर थाना प्रतापपुर पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए अज्ञात आरोपी के विरुद्ध आईटी एक्ट की धारा 67(ए) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 12 के तहत मामला दर्ज किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। विवेचना के दौरान पुलिस ने तकनीकी सहायता लेते हुए इंस्टाग्राम अकाउंट और मोबाइल नंबर का विश्लेषण किया, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान मेहराब खान (उम्र 47 वर्ष), निवासी सूरजपुर के रूप में की गई।

पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, और उसकी निशानदेही पर अपराध में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी मेहराब खान के विरुद्ध पूर्व में थाना चंदौरा में भी आईटी एक्ट के दो मामलों में चालान पेश हो चुका है।

इस कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो एवं एसडीओपी प्रतापपुर सौरभ उईके के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमित कौशिक, महिला प्रधान आरक्षक सरिता टोप्पो और आरक्षक अवधेश कुशवाहा की विशेष भूमिका रही।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री की जानकारी तुरंत पुलिस को दें ताकि इस प्रकार के अपराधों पर सख्त कार्रवाई की जा सके।

 

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!