रायपुर: राजधानी रायपुर के खारुन नदी किनारे एक युवक की लाश मिली है। युवक की पहचान नेहरू साहू के रूप में हुई। युवक तीन दिन से लापता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक नेहरू साहू मूलतः गरियाबंद का निवासी है। वर्तमान में वह टिकरापारा इलाके में किराये के मकान में रहता था। मृतक नेहरू साहू तीन दिन से लापता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।




