Advertisements

दो अगस्त से खुल जाएंगें प्रदेश में स्कूल और कालेज के दरवाजे,कैबिनेट की बैठक में लिया गया निर्णय,ये है सरकार के निर्देश

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

रायपुर,द प्राइम न्यूज नेटवर्क। महेन्द्र नामदेव की रिपोर्ट। तकरीबन डेढ़ साल से बंद पड़े प्रदेश के स्कूलों को 2 अगस्त को लाकडाउन से मुक्ति मिल जाएगी। मंगलवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में फैसला ले लिया गया है। स्कूल और कालेज 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोले जाएंगें। यानि विद्यार्थी अलटरनेट डे कक्षा में उपस्थित होंगे। समस्त संकायों/कक्षाओं के लिए पूर्व से संचालित ऑनलाइन कक्षाएं भी यथावत संचालित रहेंगी।

कोविड-19 के सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा जाएगा।  राज्य के सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) प्रारंभ होंगे। मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलीटेक्निक चरणबद्ध रूप से खोले जाएंगे। कॉलेजों में विद्यार्थियों की उपस्थिति की अनिवार्यता नहीं है। कक्षा 10वीं और 12वीं की कक्षाएं 2 अगस्त से शुरू होंगी। कक्षाओं का संचालन विद्यार्थियों की 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ किया जाएगा। इसके लिए पालकों की सहमति आवश्यक होगी। यदि कोविड के एक भी प्रकरण नहीं है, ऐसी स्थिति में ग्राम पचांयतें पालकों के परामर्श से स्कूलों के संचालन का निर्णय ले सकेंगी। इसी प्रकार शहरी क्षेत्रों में स्कूलों के संचालन के संबंध में स्थानीय पार्षद एवं पालकों की सहमति से निर्णय लिया जाएगा।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!