Advertisements

घर के बाहर सो रहे ग्रामीण को हाथी ने दौड़ा कर पटका,आग से भी बेख़ौफ़ हुए हाथी?

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

अम्बिकापुर,द प्राइम न्यूज नेटवर्क। आग जला कर घर के बाहर फसल की रखवाली के लिए सो रहे ग्रामीण को कुचल कर हाथी ने मार डाला। घटना,सरगुजा जिले के चँवरसराई पंचायत के आश्रित ग्राम पंडोपारा की है। जानकारी के मुताबिक इस गांव का निवासी मृतक सहदेव पंडो 52 वर्ष घर के बाहर अलाव जला कर सोया हुआ था। अचानक,एक दल से अलग हुआ हाथी बाड़ी में घुस आया। हाथी के चिंघान्डने की आवाज सुनकर सहदेव पंडो की नींद खुल गई।। जान बचाने के लिए वह भागने लगा। लेकिन हाथी ने उसे दौड़ा कर सूढ़ में लपेट कर जमीन में पटक कर कुचल दिया। हाथी के हमले से सहदेव की मौके पर ही मौत हो गई। वन विभाग ने मृतक के आश्रितों को 25 हजार रुपए की तात्कालिक सहायता राशि उपलब्ध कराई है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!