कोतबा–लावाकेरा मार्ग पर 4.14 करोड़ से बन रहा उच्च स्तरीय पुल, सकरी पुल की समस्या से मिलेगी राहतकोकिया नाला पर तेजी से चल रहा निर्माण कार्य, ओडिशा-झारखंड को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर आवागमन होगा सुगम और सुरक्षित

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की घोषणा पर तेजी से अमल करते हुए कोतबा–लावाकेरा मार्ग पर कोकिया नाला में 4 करोड़ 14 लाख रुपये की लागत से उच्च स्तरीय पुल का निर्माण कार्य जारी है। यह मार्ग ओडिशा और झारखंड राज्यों को सीधे जोड़ता है। पुल का निर्माण पूरा होने के बाद इस मार्ग से आवागमन करने वाले लोगों और यात्रियों को सुगम एवं सुरक्षित यातायात की सुविधा मिलेगी।

 

कोकिया नाला पर वर्तमान में सकरी पुल होने के कारण वाहनों की आवाजाही में परेशानी होती है। मार्ग पर वाहनों की संख्या बढ़ने के साथ ही सकरी पुल के कारण कई बार यातायात प्रभावित होने और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ऐसे में उच्च स्तरीय पुल का निर्माण क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग और जरूरत को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

सरायटोली कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने की थी घोषणा

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सरायटोली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कोकिया नाला पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण की घोषणा की थी। घोषणा के बाद संबंधित विभाग ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया। वर्तमान में पुल का निर्माण तेजी से प्रगति पर है।

 

जिले में 22 उच्च स्तरीय पुलों के लिए 109 करोड़ की स्वीकृति

 

जिले में आवागमन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 22 उच्च स्तरीय पुलों के निर्माण के लिए करीब 109 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। इन पुलों के निर्माण से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा मजबूत होगी। वहीं बरसात के दौरान नदी-नालों में पानी बढ़ने से होने वाली आवागमन की परेशानियों से भी लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

 

पुल निर्माण से क्षेत्रवासियों में खुशी

 

कोकिया नाला पर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल बनने के बाद कोतबा–लावाकेरा मार्ग पर आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुगम और सुरक्षित होगा। सकरी पुल के कारण होने वाली परेशानियों से भी लोगों को राहत मिलेगी। क्षेत्रवासियों ने पुल निर्माण की घोषणा पर अमल शुरू होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!