Advertisements

लोगों की आय में वृद्धि और सबकी समृद्धि हमारी सरकार का उद्देश्य: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

सक्ती: भेंट मुलाकात कार्यक्रम में सक्ती जिले के मालखरौदा ब्लॉक के ग्राम मुक्ता पहुँचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज ग्रामीणों से प्रत्यक्ष संवाद कर राज्य शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।
उन्होंने मौके पर ग्रामीणों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना, ऋण माफी, राजीव गांधी कृषि भूमिहीन मजदूर न्याय योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण योजना, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, ग्राम सुराजी योजना, गोधन न्याय योजना, पीडीएस के माध्यम से राशन वितरण पर चर्चा करते हुए योजनाओं से आय में हुए वृद्धि और जीवनस्तर में बदलाव के संबंध में जानकारी भी लीं।
मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि उनकी सरकार का जो उद्देश्य हैं वह लोगों की आय में वृद्धि और सबकी समृद्धि है। हमने जो वादा किया था उसे पूरा भी किया है। किसानों का कर्ज माफ और बिजली का बिल हाफ भी किया। समर्थन मूल्य में धान की खरीदी भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य शासन की योजनाओं से गरीबों, मजदूरों, किसानों ,पिछड़े हुए लोगों को लाभ भी हुआ।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हमारी सरकार में किसानों की संख्या बढ़ने के साथ रकबा और धान का उत्पादन भी बढ़ा। लगभग 26 लाख किसानों की संख्या हो गई। एक करोड़ 10 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य हो गया है। रकबा 30 लाख हेक्टेयर हो गया है। अब खेती बढ़ने के साथ बिक्री बढ़ी है। इससे आमदनी के साथ समृद्धि बढ़ी है।
सभी ब्लॉक के चिन्हित गौठान में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क लगाकर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा और मार्केटिंग के साथ रोजगार के अवसर भी पैदा किए जा रहे हैं। राजीव मितान क्लब के माध्यम से छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय खेलकूद, शासन की योजनाओं की जानकारी लोगों को दी जा रही है।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि सरकार द्वारा शिक्षा,रोजगार के साथ स्वास्थ्य सहित अन्य सुविधाओं पर ध्यान दिया जा रहा है। इससे किसानों के साथ मजदूरों, गरीबों, महिलाओं के जीवन मे बदलाव नजर आने लगा है।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!