Advertisements

पत्थलगांव में दिन भर चलता रहा धरना प्रदर्शन और रैली का सिलसिला,छावनी में तब्दील हुआ पूरा नगर,चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात,दो आइजी ने सम्हाली कानून व्यवस्था बनाए रखने की कमान

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जशपुरनगर,द प्राइम न्यूज नेटवर्क। मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान तेज रफ्तार ​बेकाबू चार पहिया वाहन के शोभा यात्रा में घुस जाने से हुई भीषण सड़क हादसे की घटना के दूसरे दिन भी पत्थलगांव में गहमा गहमी की स्थिति बनी रही। ह्दय विदारक हादसे का शिकार हुए,नगर के जशपुर रोड निवासी 21 वर्षिय युवक गौरव अग्रवाल का गमगीन महौल में सुबह,स्थानीय मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के बाद लापरवाह पुलिस अधिकारियों की बर्खास्तगी और गांजा तस्करी के बढ़ते जाल का विरोध करते हुए,भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता धरना में बैठ गए। इस धरना में पार्टी के केन्द्रीय राज्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह,सांसद श्रीमती गोमती साय,अनुराग सिंह देव,पूर्व राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह जूदेव और पूर्व आईएएस अफसर व भाजपा नेता ओपी चौधरी भी पहुंच गए। इस बीच,शहर की महिलाएं लामबंद हो कर सड़क पर उतर आई। महिलाओं ने हादसे का शिकार हुए गौरव अग्रवाल मामले में ​पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपितों को फांसी दिए जाने की मांग करते हुए रैली निकाल कर,जमकर नारेबाजी। धरना प्रदर्शन और रैली के इस सिलसिले से शहर का महोैल दिन गरम रहा। हालांकि,पत्थलगांव में शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए सरगुजा के आईजी अजय यादव और बिलासपुर के आईजी रतनलाल डांगी के साथ कलेक्टर रितेश अग्रवाल और एसपी विजय अग्रवाल कमान सम्हाले रहे। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आहूत किए गए बंद को देखते हुए पत्थलगांव में ढाई सौ से अधिक पुलिस बल को तैनात किया गया था। जिले में सुरक्षा व्यवस्था बनाएं रखने के लिए दूसरे जिले से भी पुलिस बल बुला लिया गया है। धरना प्रदर्शन और जुलूस के बावजूद,पत्थलगांव में स्थिति पूरी तरह से शांत और नियंत्रित रही।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!