जिलेवासियों ने नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष शत्रुजंय प्रताप सिंह जूदेव को दी श्रद्वांजलि*

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

जशपुरनगर: शनिवार को नगरपालिका जशपुर के पूर्व उपाध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप सिंह जूदेव के ज्येष्ठ पुत्र शत्रुजंय प्रताप सिंह जूदेव को उनकी जयंती पर शहरवासियों ने भावभिनी श्रद्वाजंलि अर्पित की। शहर के टेलीफोन एक्सचेज के श्रद्वाजंलि सभा और विशाल भंडारा का आयोजन किया। श्रद्वाजंलि सभा में शहरवासियों ने कतारबद्व होकर अपने प्रिय नेता शत्रुजंय प्रताप सिंह जूदेव को श्रद्वा सुमन अर्पित करते हुए,जिले के विकास में उनके योगदान को याद किया। वहीं,भंडारा में प्रसाद ग्रहण करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। शत्रुजंय प्रताप सिंह जूदेव ने अपने पिता दिलीप सिंह जूदेव के साथ कदम से कदम मिलाते हुए भारतीय जनता पार्टी को जशपुर जिले में मजबूत करने के लिए आजीवन किया। भाजयुमों का जिलाध्यक्ष के रूप में उनके काम को आज भी कार्यकर्ता याद करते हैं। वहीं,नगरपालिका उपाध्यक्ष के रूप में भी उन्होनें शहर के विकास के लिए अतुल्नीय योग दिया। श्रद्वाजंलि देते हुए सत्येंद्र सिंह ने कहा कि शत्रुजंय प्रताप सिंह जूदेव ने भाजपा के कार्यकर्ताओं में वह आत्म विश्वास भरा,जिसके दम पर भाजपा ने 2003 में कठिन राजनीतिक परिस्थितियों में एकजुट हो कर संघर्ष किया और छत्तीसगढ़ में पहली बार भाजपा की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई। विनोद मिश्रा (बबलू) ने कहा कि सुच्चा बाबा के नाम से लोकप्रिय शत्रुजयं प्रताप सिंह जूदेव हमेशा अपने कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ पार्टी व जशपुर के लिए समर्पित रहे। श्रद्वाजंलि अर्पित करने वालों में ललित सिंह,विदेश मिश्रा,संजय सिंह,आकाश गुप्ता,निखिल गुप्ता,सतीश वर्मा,संतन भगत सहित शहरवासी शामिल थे।

The Prime News
Author: The Prime News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!