Advertisements

रफ्तार ने ढाया ऐसा कहर,चालक की बाल बाल बची जान,घाट से जा टकराया टेलर

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज नेटवर्क मोहित प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट। जिले में रफ्तार का कहर नहीं थम रहा है। शनिवार को दुलदुला थाना क्षेत्र के लोरो घाट में एक तेज रफ्तार टेलर चालक के काबू से बाहर हो कर सड़क के किनारे स्थित नाला में घुस गई। हादसे में वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनिमत रही कि हादसे के दौरान आसपास वाहनों की आवाजाही ना के बराबर थी,नहीं तो जनहानि होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।

जानकारी के लिए बता दें कि कटनी गुमला राष्ट्रीय राजमार्ग में कुनकुरी तहसील के महुआटोली से जशपुर के शंख बेरियर तक का सड़क निर्माण तकरीबन पूरा हो चुका है। सड़क बन जाने की वजह से वाहनों की रफ्तार भी बढ़ी है। इससे आए दिन हादसे हो रहें है। इससे निबटने के लिए पुलिस प्रशासन ने कुनकुरी से शंख के बीच दो हाईवे पेट्रोलिंग वाहन तैनात किया है। इसमें तैनात किए गए स्टाफ को वाहन चालका व यात्रियों को आपातकालिन स्थिति में सहायता पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है। लेकिन ओवर स्पीड और ओवरलोड भारी वाहनों से निबटने के लिए पुलिस प्रशासन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पाया है।

हालांकि दुर्घटना के तुरंत बाद जशपुर हाईवे पेट्रोलिंग की टीम लोरो घाट में पहुंची टीम में हमल खेस प्रधान आरक्षक फ्रांसिस बेंजामिन मिंज आरक्षक आलोक मिंज आरक्षक तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया, आपको बता दें हाईवे पेट्रोलिंग की टीम के द्वारा लगातार सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को उपचार हेतु अस्पताल सीधे पहुंचा दिया जाता है जिससे अब तक कई लोगों की जान भी बचाई जा चुकी है

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!