दुर्ग। जिले में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस ने सोमवार सुबह विशेष अभियान चलाकर असामाजिक तत्वों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। हथियार लेकर दहशत फैलाने वालों सहित कुल 20 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। इनमें 5 के खिलाफ आर्म्स एक्ट तथा 15 बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की गई है।
पुलिस ने यह कार्रवाई 21 जुलाई को सुबह 4 बजे नगर पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में की। दुर्ग अनुविभाग के थाना प्रभारियों एवं विशेष टीमों द्वारा क्षेत्र में अचानक दबिश दी गई। इस दौरान पुराने आपराधिक तत्वों, फरार आरोपियों और इलाके में डर पैदा करने वाले बदमाशों को चिन्हित कर पकड़ा गया।
🔹 हथियार लहराने वालों पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई:
1. रमेश सोनी पिता महेन्द्र सोनी – थाना मोहन नगर
2. मनीष निषाद पिता गहरी निषाद – थाना मोहन नगर
3. अनित कुंजाम – थाना दुर्ग
4. प्रशांत बारले – थाना दुर्ग
5. यमन गौड़ – थाना दुर्ग
इन सभी को अवैध रूप से हथियार लेकर आम लोगों को धमकाने, डराने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया है।
🔹 15 असामाजिक तत्वों पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई:
1. कृष साहू – मोहन नगर
2. अजय विश्वकर्मा – मोहन नगर
3. सनी भगत – मोहन नगर
4. उमेश मरकाम – मोहन नगर
5. विक्की यादव – मोहन नगर
6. दिनेश यादव – मोहन नगर
7. ओमकार निषाद – मोहन नगर
8. धनेश्वर दास मानिकपुरी – मोहन नगर
9. नारायण गायकवाड –
10. संतोष ढीमर –
11. गोपी खुटेल – थाना पुलगांव
12. महेश कोसरे – थाना पद्मनाभपुर
13. अरविंद परिहार – थाना दुर्ग
14. दीपक साहू – थाना दुर्ग
15. गब्बर उर्फ फिरोज खान – थाना दुर्ग
इन पर सीआरपीसी की धारा 151, 107 व 116 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है, जिससे इनकी आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।
🔹 फरार महिला आरोपी और छेड़छाड़ के आरोपी की भी गिरफ्तारी
इस अभियान के दौरान वर्ष 2021 से फरार चल रही एक महिला आरोपी एवं एक छेड़छाड़ के आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
—
पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। पुलिस का मकसद है कि आम जनता सुरक्षित महसूस करे और अपराधियों के मन में कानून का डर बना रहे।
📍 दुर्ग पुलिस द्वारा चलाया गया यह विशेष अभियान जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति को सुदृढ़ करने की दिशा में एक प्रभावशाली कदम माना जा रहा है।






