झपटमारी की वारदात में शामिल तीन आरोपी और एक बालक चढ़े जामुल पुलिस के हत्थे, 4 मोबाइल और KTM बाइक जब्त

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

दुर्ग, जामुल। आम्रपाली कॉलोनी के सामने सड़क पर झपटमारी की वारदात को अंजाम देकर फरार हुए तीन शातिर आरोपी और एक विधि से संघर्षरत बालक को जामुल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से 4 महंगे मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त KTM मोटरसाइकिल (कीमत लगभग ₹1.45 लाख) जब्त की गई है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है जबकि नाबालिग के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

▶️ आम्रपाली रोड पर शाम के समय हुई थी झपटमारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी दिनेश कुमार गोड निवासी शारदा पारा कैंप-02 छावनी ने थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 19 जुलाई 2025 को शाम लगभग 6:30 बजे वह आम्रपाली कॉलोनी गेट के सामने पैदल टहल रहा था। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल में सवार अज्ञात युवक पीछे से आकर उसका मोबाइल फोन (कीमत ₹15,000) झपटकर फरार हो गए।

प्रकरण में थाना जामुल में अप.क्र. 596/2025, धारा 304(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

▶️ CCTV फुटेज और मुखबिर की सूचना से हुआ खुलासा

जामुल पुलिस ने वारदात को गंभीरता से लेते हुए तत्काल घटनास्थल और उसके आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रितेश अहिरवार उर्फ कोमा, अविनाश पोर्ते, नमन उइके और एक विधि से संघर्षरत बालक की पहचान कर उन्हें घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया तथा झपटमारी में प्रयुक्त KTM बाइक और चार नग विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन बरामद कराए।

▶️ गिरफ्तार आरोपी

1. रितेश अहिरवार उर्फ कोमा, पिता मंशाराम अहिरवार, उम्र 24 वर्ष, निवासी ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज, थाना भिलाई-3

2. अविनाश पोर्ते, पिता सेवफल पोर्ते, उम्र 20 वर्ष, निवासी आदिवासी नगर छावनी बस्ती

3. नमन उइके, पिता किशोर उइके, उम्र 20 वर्ष, निवासी आदिवासी नगर छावनी बस्ती थाना जामुल

4. विधि से संघर्षरत बालक (नाम गोपनीय)

 

▶️ बरामद सामग्रियां

4 नग विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन

KTM मोटरसाइकिल, अनुमानित कीमत ₹1,45,000

▶️ पुलिस टीम का रहा सराहनीय योगदान

इस कार्यवाही को अंजाम देने में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक राजेश मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र देशमुख, आरक्षक चेतमान गुरूंग, रत्नेश शुक्ला, रूपनारायण बाजपेयी, चन्द्रभान यादव, चंदन सिंह और अतुल यादव का विशेष योगदान रहा।

👉 जामुल पुलिस की तत्परता से झपटमारी की गुत्थी सुलझी और आमजन को राहत मिली है।

The Prime News
Author: The Prime News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!