विश्वास अभियान के तहत स्कूलों में चलाया जा रहा है यातायात जागरूकता पखवाड़ा,तृतीय एवं चतुर्थ दिवस में थाना,चौकी प्रभारियों द्वारा विभिन्न स्कूलों में लगाया गया विष्वास की पाठशाला,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

विश्वास अभियान के तहत स्कूलों में चलाया जा रहा है यातायात जागरूकता पखवाड़ा,

यातायात जागरूकता पखवाड़ा 19 जुलाई से प्रारंभ किया जाकर 31 जुलाई तक चलाया जावेगा,

यातायात जागरूकता पखवाड़ा के तृतीय एवं चतुर्थ दिवस में थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा विभिन्न स्कूलों में लगाया गया विष्वास की पाठशाला,

दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, तीन सवारी नहीं चलने, शराब पीकर वाहन न चलायें, वाहन चलाते समय मोबाईल से बात न करने, नाबालिगों को वाहन चलाने नहीं देने एवं यातायात नियमों का पालन करने हेतु किया जा रहा है जागरूक,

 

जशपुर : ”विश्वास अभियान“ के तहत पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न स्कूलों में जाकर यातायात जागरूकता पखवाड़ा चलाया जा रहा है। उक्त जागरूकता कार्यक्रम के तहत् तीसरे एवं चौथे दिवस में जिले के विभिन्न स्कूलों में पुलिस टीम द्वारा जाकर विद्यार्थियों को यातायात नियमों, दोपहिया वाहन चलाने के दौरान हेलमेट पहनने, बाईक में तीन सवारी नहीं चलने, शराब पीकर वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय में मोबाईल से बात न करने, नाबालिगों को वाहन नहीं चलाने की समझाईस दिया गया।

उक्त यातायात जागरूकता कार्यक्रम 21 जुलाई को सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत जशपुरांचल इंग्लिस मीडियम स्कूल जशपुरनगर, डी.पी.एस. स्कूल जशपुर एवं सेंट पॉल स्कूल बघिमा, थाना नारायणपुर के हायर सेकेण्डरी स्कूल सेंद्रीमुण्डा, थाना आस्ता के मिशन हाईस्कूल हर्राडीपा, थाना फरसाबहार के हाई स्कूल कुम्हारबहार, चौकी पण्डरापाठ के पूर्व माध्यमिक शाला सुलेसा में लगाया गया।

22 जुलाई को यातायात जागरूकता कार्यक्रम स्वामी आत्मानंद स्कूल पतराटोली, थाना पत्थलगांव क्षेत्र के सेंट जेवियर्स स्कूल पत्थलगांव, चौकी करडेगा अंतर्गत पूर्व माध्यमिक शाला पंडरीअंबा, थाना कांसाबेल के स्वामी आत्मानंद स्कूल कांसाबेल, थाना नारायणपुर के मा.शा. गोरिया, थाना तुमला के सेंट जोसेफ हाई स्कूल खारीबहार, खेल मैदान कुनकुरी, दुलदुला के ग्राम बंगुरकेला एवं हाईवे पेट्रोलिंग की टीम द्वारा रास्ता में आने-जाने वाले लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।

The prime news
Author: The prime news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!