Advertisements

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में दिव्यांग हेरालाल और विनीत को प्रदान किया गया ट्राई सायकल* *खुशी जाहिर कर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को दिया धन्यवाद*

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

जशपुरनगर, 05 दिसंबर 2025/ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय शासन की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने के साथ-साथ असहाय, पीड़ित और जरूरतमंद व्यक्तियों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के संकल्प के साथ निरंतर सक्रिय है ताकि, समाज के हर वर्ग को न्याय, राहत और विकास का लाभ मिल सके।
इसी क्रम में आज ग्राम पाकरगांव, तहसील पत्थलगांव के दो दिव्यांगजन श्री नंदलाल और श्री विनीत राम अपनी शारीरिक असमर्थता से जुड़ी परेशानियां लेकर कैंप कार्यालय पहुंचे। दोनों ने आवेदन देकर बताया कि चलने-फिरने में असमर्थ होने के कारण उन्हें अत्यंत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा हैं। साथ ही उन्होंने ट्राई सायकल प्रदान करने की मांग की।
कैंप कार्यालय ने उनके प्रति संवेदना प्रकट करते हुए तत्परता से उनके लिए ट्राई सायकल उपलब्ध कराई। ट्राई सायकल प्राप्त कर दोनों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब तक उन्हें अपने छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब वे अपने कई काम स्वयं कर सकेंगे। दोनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहायता उनके लिए आत्मनिर्भरता और सम्मान के नए अवसर लेकर आई है।

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!