Advertisements

पिकप से समान चोरी मामले में समान सहित दो आरोपित गिरफ्तार

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुरनगर द प्राइम न्यूज नेटवर्क। पिकप में रखे हुए चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्थे चढ़े आरोपितों से चोरी का समान भी जब्त किया गया है। जानकारी के मुताबिक घटना दिनांक 17 जुलाई को पत्थलगांव के कश्मीरी देवराज अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि बीती रात्रि में घर के सामने एक पिकअप वाहन में राशन, गल्ला का सामान, महुआ, गुड़, कोक इत्यादि को रखकर घर के अंदर सो गए थे, उसी रात्रि में अज्ञात आरोपी उक्त पिकअप में रखे तीन बोरी महुआ और एक पेटी गुड़ को चोरी कर ले गए। पीड़ित की रिपोर्ट 379 के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दिलबर केरकट्टा और जगतराम कुजूर चोरी किए हुए महुआ और गुड़ को बेचने की फिराक में ग्राहक ढूंढ रहे हैं, सूचना पर तत्काल घेराबंदी करते हुये रेड कार्यवाही कर दिलबर केरकेट्टा एवं जगतराम कुजूर को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उक्त चोरी की घटना को घटित करना स्वीकार किये तथा आरोपियों के पास से चोरी किया हुआ 03 बोरी महुआ तथा एक पेटी गुड़ बरामद किया गया। मामले में दोनों आरोपी लुड़ेग के लभनी पारा निवासी दिलबर केरकट्टा 40 वर्ष और जशपुर के डूमरटोली निवासी जगतराम कुजूर 46 वर्ष को गिरफ्तार न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। आरोपियों को गिरफ्तार करने में स.उ.नि. राजेश यादव, आरक्षक तुलसी रात्रे, कमलेश वर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!