Advertisements

नदी में डूबने से एनएमडीसी के दो कर्मचारियों की मौत

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

रायपुर,द प्राइम न्यूज नेटवर्क। दंतेवाड़ा से एक बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहां पिकनिक मनाने गए एनएमडीसी के दो कर्मचारियों की मौत हो गई है। हादसा,रविवार की शाम तकरीबन 5 बजे की है। बताया जा रहा है कि एनएमडीसी के 10 कर्मचारी बारसूर सातधर पुल में पिकनिक मनाने गए थे। इस दौरान नदी में डूबने से प्रदीप दत्ता 50 वर्ष और संजय राय 45 की मौत हो गई। मृतकों का शव खोजने होमगार्ड के गोताखोर जुटे हुए हैं,लेकिन अंधेरा हो जाने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में कठिनाई हो रही है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!