Advertisements

Big Breaking Jashpur : एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 6 आरोपी ने मिल कर की तीन जादू टोने के शक में माता पिता और बेटी हत्या,पुलिस अधीक्षक ने किया खुलासा,, पढ़िए,,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर : सिटी कोतवाली क्षेत्र के घोलेंग (कदमटोली) में हुये दंपत्ति एवं उसकी पुत्री की नृसंश हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है जिसमें भूमि संबंधी विवाद एवं अंधविश्वास में उक्त हत्या किया जाना सामने आया है। अंधविश्वास में आकर उक्त घटना को कुल 06 आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया था। घटना में संलिप्त फरार आरोपियों की पतासाजी हेतु पुलिस ने झारखंड, ओडिसा, कलकत्ता एवं सिलीगुड़ी तक पीछा किया।


थाना सिटी कोतवाली जशपुर में आरोपीगणों के विरूद्ध अप.क्र. 332/22 धारा 302, 201, 120 (बी) भा.द.वि.25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया है। आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में लगे पुलिस टीम को पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज द्वारा रू. 30000 /- ( तीस हजार रू.) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 05 हजार रू. का ईनाम देने की घोषणा की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार चंदन तेंदुआ उम्र 22 साल निवासी कदमटोली घोलेंग ने दिनांक 06.10.2022 को थाना सिटी कोतवाली जशपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 05.10.2022 के रात्रि 20:30 बजे से प्रातः 07:30 बजे के मध्य में कोई अज्ञात आरोपी ने इसके पिता अर्जुन तेंदुआ उम्र 45 साल, माता -फिरनी तेंदुआ उम्र 42 साल एवं बहन- संजना तेंदुआ उम्र 19 साल को घर में प्रवेशकर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दिये हैं, रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध सिटी कोतवाली जशपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान प्रार्थी चंदन तेंदुआ व गवाहों का कथन लिया गया जो अपने-अपने कथन में बताये कि मृतक अर्जुन तेंदुआ का गांव के बिन्देश्वर बंजुआ, प्रेमचंद बंजुआ, मृगपाल बंजुआ, करन तेंदुआ, आरजू तेंदुआ एवं प्रवीण तेंदुआ से पूर्व में जमीन संबंधी विवाद एवं प्रेमचंद के 03 माह के नवजात का मृत्यू हो जाने पर अर्जुन तेंदुआ पर जादू-टोना करने की शंका होने पर रंजिश रखना बताये। पुलिस द्वारा उक्त संदेहियों को तलब कर पूछताछ करने पर अर्जुन तेंदुआ, फिरनी तेंदुआ व संजना तेंदुआ तीनों का एक राय होकर चाकू, घन, तलवार व खूखरी से प्राणघातक हमला कर हत्या करना स्वीकार किये तथा घटना घटित करते समय पहने कपड़ा, जूता-चप्पल वहथियार में खून लग जाने से जंगल में जाकर घटना समय पहने कपड़े, जूते, चप्पल को जलाना तथा हथियार को नाला में धोकर जंगल में छिपाना बताये।
पुलिस द्वारा आरोपियों का मेमोरंडम कथन लिया गया,

आरोपी मृगपाल बंजुआ ने बताया कि प्रेमचंद बंजुआ उसका बड़ा भाई, बिन्देश्वर बजुआ-छोटा भाई, आरजू तेंदुआ-दामाद तथा करन तेंदुआ व प्रवीण तेंदुआ उसका साला है। प्रेमचंद बंजुआ का 10-12 वर्ष के लंबे समय बाद आज से करीब 03 माह पूर्व 01 पुत्र हुआ, उसका पुत्र करीब दो सप्ताह पहले बीमार हुआ था, जिसका जशपुर में ईलाज कराकर दवाई लिये थे जो ठीक नहीं होने पर उसे गुमला ले जाकर एक अस्पताल में ईलाज करा रहे थे उसी दौरान दिनांक 03.10.2022 को उसकी मृत्यू हो गई। करीब 01 वर्ष पूर्व इनके गांव के एक व्यक्ति की मृत्यू हो गई थी, उसकी मृत्यू के छः माह पश्चात् उसकी पत्नी की भी मृत्यू हो गई उसके क्रियाकर्म के दौरान मृतक अर्जुन तेंदुआ ने गांव के एक व्यक्ति के पीठ में तीन बार ठोक कर (अंधविश्वास) मारा था, जिससे उस व्यक्ति की मृत्यू हो गई। मृगपाल बंजुआ का मृतक अर्जुन तेंदुआ से पूर्व से जमीन विवाद भी चल रहा था साथ ही वह उनके परिवार के एक सदस्य के साथ मारपीट किया था। मृतक अर्जुन तेंदुआ के इन कार्यकलाप से परेशान हो गये थे। दिनांक 05.10.2022 को सभी आरोपीगण योजनाबद्ध तरीके से मृतकों का पीछा करते हुये, छिपते-छिपाते रात्रि लगभग 09 बजे उनके घर के पास गये, अर्जुन के घर का चैनल गेट हुआ था वे सभी जाकर अपने साथ लाये हथियार से अर्जुन तेंदुआ, फिरनी बाई एवं संजना तेंदुआ की कई बार वारकर हत्या कर दिये, इस दौरान किसी के हथियार से मृगपाल बंजुआ के कलाई में चोट लगा, फिर वे सभी वहां से निकलकर एक नाला में जाकर अपने-अपने हथियार को धोये एवं छिपा दिये।

पुलिस द्वारा उक्त सभी आरोपियों के मेमोरंडम कथन से उक्त सभी हथियारों को जप्त किया गया। आरोपीगण 1- बिन्देश्वर बंजुआ उम्र 29 साल, प्रेमचंद बंजुआ उम्र 37 साल, मृगपाल बंजुआ उम्र 34 साल, करन तेंदुआ उम्र 26 साल, आरजू तेंदुआ उम्र 29 साल एवं प्रवीण तेंदुआ उम्र 24 साल सभी निवासी कदमटोली घोलेंग को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

विवेचना कार्यवाही एवं आरोपीगणों की गिरफ्तारी में निरीक्षक रविशंकर तिवारी, उ.नि. वंशनारायण शर्मा, उ.नि. किरणेश्वर प्रताप सिंह, स.उ.नि. ईश्वर प्रसाद वारले, स. उ.नि. के.के. साहू, स.उ.नि. किशन चौहान, स.उ.नि. नसरूद्दीन अंसारी, प्र.आर. 385 अजय लकड़ा, प्र. आर. 274 त्रिनाथ यादव, प्र. आर.49 मिथलेश यादव, प्र.आर. 362 धर्मेन्द्र राजपूत, प्र. आर. 377 आनंद श्रीवास्तव, आर. 217 बसंत खुंटिया, आर. 596 शोभनाथ सिंह, आर. 350 हेमंत कुजूर, आर. 581 धीरेन्द्र मधुकर आर. छसबल (डॉग मास्टर) संजीव कुमार साहू एवं न. से. 59 थानेश्वर देशमुख की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम :
1- बिन्देश्वर बंजुआ उम्र 29 साल
2-प्रेमचंद बंजुआ उम्र 37 साल,
3- मृगपाल बंजुआ उम्र 34 साल, 4- करन तेंदुआ उम्र 26 साल
5-आरजू तेंदुआ उम्र 29 साल एवं
6- प्रवीण तेंदुआ उम्र 24 साल सभी निवासी कदमटोली घोलेंग
जप्त हथियार एवं सामग्री :- 03 नग चाकू, घन (हथौड़ा), तलवार व खूखरी जले हुये कपड़े के अवशेष।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!