Advertisements

CRIME NEWS : अवैध रूप से जमा कर रखा था फटाका, पुलिस ने कर दी रेड, आरोपी हुआ गिरफ्तार,अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप,फटाका भी जप्त,,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

मुंगेली जिले की पुलिस द्वारा दीवाली त्यौहार के मद्देनजर अवैध रूप से फटाकों के संग्रहरण करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में मुंगेली जिले के लोरमी पुलिस ने अवैध फटाखा कारोबारी पर कार्यवाही की है,

Good News : 52 लाख की चोरी का खुलासा करने वाले पुलिस के 18 अधिकारी कर्मचारियों सहित यहाँ की पुलिस ने 8 गुड सेमेरिटन का भी किया सम्मान, व्यापारीयों ने कहा 50 लाख का आप घर बना सकते हैं तो 50 हजार का कैमरा भी जरूर लगाएं,,,,,

दरअसल लोरमी पुलिस को मुखबिरों से सूचना प्राप्त हुई कि लोरमी निवासी रतन मौर्य नामक व्यक्ति अपने गोदाम पर अवैध रूप से फटाकों का संग्रहण कर रहा है, कि सूचना पर लोरमी पुलिस द्वारा लोरमी के हटरी चौक में आरोपी रतन मौर्य के गोदाम में दबिश देकर अवैध रूप से संग्रहित फटाका जिसमें 06 नम्बर टॉप टाईगर बम 32 पैकेट, 05 नम्बर टॉप टाईगर बम 20 पैकेट, 03 नम्बर टॉप टाईगर बम 45 पैकेट, ग्रीन स्पार्क फुलझड़ी 90 पैकेट, सनसाईन फ्लावर पॉट 130 पैकेट, ट्रीपल ब्रेक रॉकेट 05 पैकेट, वीसिंग रॉकेट एवं लूनिक एक्सप्रेस रॉकेट 05 पैकेट, गन्स ऑफ ग्लोरी 12 स्टार बम एवं क्लास रॉयल 12 स्टार बम 05 पैकेट कुल कीमती 110140/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना लोरमी में अपराध क्रमांक 707/22 धारा 9(ख) विस्फोटक अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

Big Breaking Jashpur : एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 6 आरोपी ने मिल कर की तीन जादू टोने के शक में माता पिता और बेटी हत्या,पुलिस अधीक्षक ने किया खुलासा,, पढ़िए,,,

प्रकरण में विवेचना एवं रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक राजकुमार साहू, उपनिरीक्षक बुधराम साहू, सउनि पी.एस.ठाकुर, प्रधान आरक्षक जगदीश कोसले, नरेश यादव, संजय यादव, आरक्षक भेषज पाण्डेकर, हेमसिंग ठाकुर, देवीचंद नवरंग, जितेन्द्र ठाकुर, की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!