GOOD NEWS : पुलिस की त्वरित कार्यवाही से बची जान,आधी रात कोतवाली प्रभारी सहित पूरी टीम ने गैस कटर से ट्रक की बॉडी काटकर बचाई चालक की जान,लोरो घाट में दो ट्रकों में हुई भिड़ंत में फसा था ड्राइवर।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

GOOD NEWS : पुलिस की त्वरित कार्यवाही से बची जान,आधी रात कोतवाली प्रभारी सहित पूरी टीम ने गैस कटर से ट्रक की बॉडी काटकर बचाई चालक की जान,लोरो घाट में दो ट्रकों में हुई भिड़ंत में फसा था ड्राइवर।
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जशपुर : सिटी कोतवाली क्षेत्र के लोरो घाटी में मोड़ पर दो ट्रकों के बीच आमने-सामने हुई जबरदस्त भिड़ंत में ट्रक के केबिन में फंसे घायल वाहन चालक को जशपुर थाना प्रभारी रविशंकर तिवारी एवं उनकी टीम के सूझबूझ से सकुशल बचा लिया गया और जिला अस्पताल जशपुर में भर्ती कराया गया,

 

दअरसल 24 नवंबर की रात करीबन 9 बजे के आसपास लोरो घाट में दो ट्रकों की भिड़ंत आमने-सामने हो गई थी, जिसमे ट्रक क्र. CG 29 AB 0180 एवं ट्रक NL 01 AB 5655 के लोरो के मध्य मोड़ पर आमने-सामने टक्करा गए थे, जिससे वाहन क्रमांक 5655 का चालक गंभीर रूप से ट्रक के अंदर फंस गया था। उक्त वाहन टाटा से बिलासपुर जा रहा था। इस भीषण सड़क हादसे में घायल चालक टुनटुन यादव पिता कलेष्वर यादव निवासी समस्तीपुर (बिहार) बुरी तरह ट्रक के केबिन में फंसा हुआ था,

 

घटना की सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को मिलते ही थाना प्रभारी रवि शंकर तिवारी अपनी पुलिस टीम के साथ सीधे लोरो घाट के लिए रवाना और घटनास्थल पहुंचे जहा दोनों ट्रकों के बीच हुई भिड़ंत में ट्रक चालक बुरी तरह से ट्रक के केबिन में फंसा हुआ था जिसे हाथ से निकालना संभव नहीं था, जिसे निकालने के लिए गैस कटर सहित अन्य औजारों की आवश्यकता थी रात होने की वजह से गैस कटर सहित अन्य औजार एकत्र करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी थाना प्रभारी ने बताया कि बंद हो चुकी दुकानों के मालिकों को उठाकर गैस कटर की व्यवस्था की गई और पुलिस टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पहुंचकर गैस कटर की मदद से वाहन की बॉडी को काटकर वाहन चालक को बाहर निकाला गया एवं उपचार हेतु जिला चिकित्सालय जशपुर में भर्ती कराया गया। ट्रक चालक को समय पर वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराकर वाहन चालक की जान बचाई गई।

 

उक्त कार्यवाही में सिटी कोतवाली जशपुर से स.उ.नि. किशन चौहान, स.उ.नि. नसरूद्दीन अंसारी, प्र.आर.क्र. मिथलेश यादव, आर.क्र. धीरेन्द्र मधुकर, सहायक आरक्षक क्र. रवि कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!