“हमर बेटी हमर मान” कार्यक्रम के तहत पुलिस स्कूलों में बालिकाओ को अभिव्यक्ति एप्प, घरेलु हिंसा, लैंगिक अपराध,सायबर सुरक्षा,पाक्सो एक्ट,कैरियर गाईडेंस के बारे में कर रही जागरूक,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

सेवानिवृत्त हुये निरीक्षक को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विदाई समारोह में पुलिस अधिकारियों ने सम्मानित कर दी भावभीनी विदाई,,

 

राजनांदगांव :  पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव प्रफुल्ल  ठाकुर द्वारा मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के द्वारा चलाये जा रहे “हमर बेटी हमर मान” अभियान के तहत स्वामी आत्मानन्द उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छुरिया में बालिकाओ को सुरक्षा सुनिश्चित करने अभिव्यक्ति एप्प, घरेलु हिंसा, लैंगिक अपराध,सायबर सुरक्षा, पाक्सो एक्ट, कैरियर गाईडेंस के बारे में जानकारी दी गई।

CG POLICE : वर्षो से फरार चल रहे वारंटीयो को पकड़ने में पुलिस को मिली सफलता,लोरमी पुलिस ने 11 वर्ष 7 वर्ष एवं लालपुर पुलिस ने 8 वर्ष से फरार वारंटी को पकड़ कर न्यायालय में किया पेश,

कार्यक्रम के दौरान छात्र –छात्राओ के डिसीप्लीन एवं युनीफार्म की तारीफ भी किया, नशा मुक्ति अभियान के तहत नशा से समाज और परिवार पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को बताकर नशे से दूर रहने की समझाईस दी गई । सायबर अपराध से बचने के लिए फेसबुक, वाट्सअप, इस्टाग्राम, टेलीग्राम में अंजान व्यक्ति से फ्रेण्ड रिक्वेस्ट को स्वीकार न करने अपना फोटो आधार, ओटीपी, दूसरो को शेयर न करने, किसी प्रकार की उत्पीड़न लैंगिक शोषन होने पर अभिव्यक्ति एप्स की माध्यम से शिकायत करने के विषय मे विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया । साथ ही NCC कैडेट्स एवं विद्यालय परिवार ने पुलिस अधीक्षक का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

 

पुलिस ने चलाया एनएसएस शिविर में “नशामुक्ति” जागरूकता अभियान, DSP रागिनी मिश्रा ने”नशा मुक्त धमतरी” अभियान,के तहत छात्र छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में दी जानकारी।

    कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक IUCAW पद्मश्री तंवर, उप पुलिस अधीक्षक  IUCAW नेहा वर्मा,पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ प्रभात पटेल, थाना प्रभारी छुरिया, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन अजीत ओगरे,निरीक्षक रामअवतार ध्रुव, तहसीलदार छुरिया अणुरिमा टोप्पो भी उपस्थित रहे। विद्यालय के प्राचार्य एच.के. खिलाङी, प्राचार्य डी. के. सिन्हा, शिक्षकगण ए. के. देवांगन, कामिनी साहू,  एवं अतिथिगण विकासखंड शिक्षा अधिकारी भावना यदु मोनिका साहू, अध्यक्ष एसएमडीसी सेजेस जोधीराम साहू  वरिष्ठ नागरिक के लगभग 500 की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कक्षा छठवीं से लेकर 12वीं तक सभी क्लासों में प्रथम स्थान एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मोमेंटो से सम्मानित किया गया एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को भी उत्साहवर्धन हेतु कॉपी, पेन एवं सप्रेम भेंट दिया गया साथ ही अतिथियों को भी सम्मान स्वरूप स्मृति चिह्न प्रदाय किया गया।

 

 
The prime news
Author: The prime news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!